सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man committed suicide in Kaithal

Haryana Crime: ऑस्ट्रेलिया जाकर पत्नी बोली कर लो दूसरी शादी, मुझे रहना है विदेश; युवक ने किया सुसाइड

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

कैथल में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने पत्नी और सुसरालियों के सताने के बाद यह खौफनाक कदम उठाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। 

A young man committed suicide in Kaithal
मनीष, मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

बाबा लदाना में गांव रविवार को 30 वर्षीय युवक मनीष ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के परिवार की शिकायत पर ससुरालियों और एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मनीष के भाई बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई मनीष की शादी करीब 2 साल पहले जींद के पीपलथा गांव निवासी तमन्ना से हुई थी। उस दौरान मनीष के ससुरालियों ने शर्त रखी थी कि शादी के बाद तमन्ना और मनीष को ऑस्ट्रेलिया भेज देना।

Trending Videos


पत्नी तमन्ना चली गई ऑस्ट्रेलिया 

शादी के बाद उन्होंने मनीष और तमन्ना का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा दिया। तमन्ना का वीजा तो लग गया, लेकिन मनीष का वीजा अप्रूव नहीं हुआ। शादी के दो महीने बाद तमन्ना ऑस्ट्रेलिया चली गई, जबकि मनीष घर पर ही रह गया। वीजा लगवाने के लिए मनीष ने एजेंट को बार-बार कहा। उसे करीब 60 से 70 लाख रुपये भी दिए, लेकिन वह हर बार कुछ न कुछ बहाना बनाता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने मनीष को धमकाया

आरोप लगाया कि कुछ समय तक तमन्ना ने मनीष से बातचीत की, लेकिन बाद में उसने फोन करना बंद कर दिया। हाल में तमन्ना ने मनीष से कहा कि वह शादी के लिए कोई और लड़की देख ले। वह ऑस्ट्रेलिया में अकेले रहेगी। बलविंदर ने बताया कि मनीष ने तमन्ना के परिवार से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन उनके ससुराल वालों ने उसे धमकाया और कहा कि वह कहीं और शादी कर ले। 

फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड 

मनीष को इस स्थिति से मानसिक रूप से बहुत अधिक तनाव हुआ। इसके बाद उसने रविवार को घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने शिकायत में बताया कि यह कदम उसने सुसरालवालों से तंग आकर उठाया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। 

संगतपुरा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर तमन्ना, उसके पिता दयाचंद, साले आकाश और एजेंट हवा सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed