Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
People are having to stand in long queues since early morning to get gas cylinders.
{"_id":"69c2fe21511ef303570ed8b3","slug":"people-are-having-to-stand-in-long-queues-since-early-morning-to-get-gas-cylinders-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146883-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा
राजौंद। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हैं कि गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। गांव व कस्बे के लोगों का कहना है कि गैस की सप्लाई अनियमित हो गई है। जब भी गैस की गाड़ी आती है तो कुछ ही समय में सिलिंडर खत्म हो जाते हैं, ऐसे में जिन लोगों का नंबर पीछे होता है, उन्हें निराशा हाथ लगती है। कई बार तो महिलाएं और बुजुर्ग घंटों धूप में खड़े रहने के बावजूद गैस नहीं ले पाते।
Trending Videos
स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस एजेंसियों पर भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया है कि स्थिति संभालना मुश्किल हो रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस वितरण में पारदर्शिता की कमी है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस की किल्लत के चलते लोगों के घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। कई परिवारों को मजबूरी में लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति को नियमित किया जाए और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वहीं, संबंधित विभाग से भी जल्द समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।