{"_id":"69c58212bb2b2a2bed06f427","slug":"people-kept-struggling-in-queues-for-cylinders-kaithal-news-c-18-1-knl1004-873395-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिलिंडर के लिए कतारों में जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिलिंडर के लिए कतारों में जूझते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रसोई गैस की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। गैस एजेंसियों में सिलिंडरों की आपूर्ति अचानक आधी रह जाने से लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ा है। हालात यह हैं कि लोग सुबह होते ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लग जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
गैस सिलिंडर के लिए सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। रोज कमाकर खाने वाले लोग अपनी दिहाड़ी छोड़कर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। नरड निवासी महेंद्र ने बताया कि वह दो दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहा है और काम पर नहीं जा पा रहा। उन्होंने कहा कि अगर आज भी सिलिंडर नहीं मिला, तो घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो जाएगा।
स्थिति की विडंबना यह है कि इतनी मशक्कत के बाद भी सिलिंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
होटल-ढाबों में घरेलू सिलिंडर का दुरुपयोग : एक ओर जहां आम लोग एक-एक सिलिंडर के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के होटल, ढाबों और रेहड़ी-फड़ियों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल सिलिंडरों की जगह सस्ते घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल इस किल्लत का बड़ा कारण बन रहा है।
नियमों के अनुसार इन स्थानों पर केवल व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन नियमों की अनदेखी कर गैस का दुरुपयोग जारी है।
इस पूरे मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गैस की लाइन में लगे लोगों का कहनाा हैकि न तो वितरण व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और न ही उन स्थानों पर कार्रवाई हो रही है, जहां घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
व्यावसायिक सिलिंडर मामले में प्राथमिकी दर्ज
कैथल। बीती 23 मार्च की रात को पिकअप गाड़ी में 15 व्यावसायिक सिलिंडर मिलने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस करोडा निवासी चालक तरसेम पर किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि उस रात सेक्टर 20 के सामने पार्किंग में खड़ी गाङी को चैक किया जिसके पास एक व्यक्ति खड़ा मिला। जिसने अपना नाम तरसेम निवासी करोड़ा बताया। उसने बताया कि गाड़ी खराब होने के कारण उसने पार्किंग में खड़ी की है। जांच के बाद गाड़ी में 15 व्यावसायिक सिलिंडर मिले। इसमें 14 भरे हुए थे। इस बारे में आरोपी कोई कागज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos