{"_id":"69d4125b0e926c026f01db82","slug":"poonam-left-inld-and-joined-bjp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881192-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : ज्योति सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : ज्योति सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय ‘कपिल कमल’ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं
इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा के 47 वर्षों के सफर को संघर्ष, त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा “राष्ट्र प्रथम”, सुशासन, विकास और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है।
ज्योति सैनी ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा को जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो देशहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, राव सुरेंद्र सिंह, राजपाल तंवर, जिला महामंत्री सुरेश संधू व मुनीष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, सतबीर भाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूंडरी में रक्तदान शिविर : भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पूंडरी विधायक कार्यालय में एक किरण उम्मीद की संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सतपाल जांबा ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म, हर व्यक्ति को इस महान कार्य में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने रक्तदान किया।
विधायक ने कहा कि रक्तदान न केवल एक महान सेवा है, बल्कि यह मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।
Trending Videos