सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poonam left INLD and joined BJP

Kaithal News: इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुईं पूनम

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Poonam left INLD and joined BJP
06kht_20 पूनम सैनी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाते हुए जिलाध्यक्षा ज्योति सैन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


गुहला-चीका (कैथल)। गुहला विधानसभा सीट से गत चुनाव में इनेलो की प्रत्याशी रहीं पूनम सुल्तानियां ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित कपिल कमल कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा और पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने पार्टी पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद पूनम सुल्तानियां ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार और व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पांच राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उल्लेखनीय है कि पूनम सुल्तानियां ने हाल ही में इनेलो छोड़ने के संकेत दे दिए थे और अब उन्होंने नई राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा के साथ की है।

इस अवसर पर मनीष शर्मा, सुरभि गर्ग, जगमाल राणा, संदीप सैनी, संजीव मित्तल, मांगे राम जिंदल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed