सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road started crumbling within a week, anger expressed

Kaithal News: एक सप्ताह में उखड़ने लगी सड़क, जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Road started crumbling within a week, anger expressed
विज्ञापन
पाई। करोड़ा से पाई तक हाल ही में बनाई गई सड़क एक सप्ताह के भीतर ही टूटने लगी है, जिससे ग्रामीणों में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति रोष है।
Trending Videos

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण नई सड़क जल्द ही उखड़ने लगी।ग्रामीण मनजीत करोड़ा, दिलबाग, संजीव, महेंद्र, रवि, जयदेव, महावीर और भान सिंह ने बताया कि निर्माण के दौरान बजरी में तारकोल का अनुपात सही नहीं रखा गया। उनका कहना है कि सड़क पर मिट्टी भी ठीक से साफ नहीं की गई और उसी के ऊपर बजरी डाल दी गई, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हुई। जब सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, तब भी उन्होंने घटिया निर्माण को लेकर काम रुकवाया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी को समतल नहीं किया गया है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क का दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed