सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation Worker Suspended for Absence from Duty

Kaithal News: ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर सफाई कर्मचारी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Worker Suspended for Absence from Duty
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार की अनुशंसा पर की गई। जानकारी के अनुसार,सफाई कर्मचारी बंटी बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर पाया गया। इतना ही नहीं, हाल ही में मुख्य मंत्री आदित्य योगी नाथ के गांव सौंगल आगमन के दौरान भी वह अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं था, जबकि उस समय सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए थे।
Trending Videos

निरीक्षक प्रदीप कुमार के अनुसार उक्त सफाई कर्मचारी पिछले 10 दिनों से लापता चल रहा है नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है परंतु कर्मचारी अपने कार्य से लापरवाही बरत रहा था। जिस कारण उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की। जांच में बंटी की अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर जब कोई महत्वपूर्ण कार्यक्रम या वीआईपी दौरा हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अन्य कर्मचारियों में भी जिम्मेदारी और अनुशासन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed