{"_id":"69b86003ef8dbdcb4802f5db","slug":"somnath-jyotirlinga-yatra-arrives-atmosphere-filled-with-devotion-kaithal-news-c-245-1-kn11005-146465-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा पहुंची, भक्ति से सराबोर हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा पहुंची, भक्ति से सराबोर हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
17 माईलस्टोन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मैजूद श्रद्धालु। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आध्यात्मिक चेतना और सनातन आस्था का विराट संगम रविवार को शहर में देखने को मिला, जब आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से निकाली जा रही सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा कैथल पहुंची। शहर के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, ज्ञान चर्चा और भक्ति संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कृष्ण मिगलानी ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में चल रही यह राष्ट्रव्यापी यात्रा देशभर में सनातन संस्कृति का संदेश दे रही है। आर्ट ऑफ लिविंग के महत्व के बारे में आचार्या सोनिया मिगलानी ने भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बेंगलुरु से आए स्वामी सैहजानंद ने शास्त्रसम्मत विधि-विधान के साथ पवित्र रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के
अंशों का विभिन्न प्राकृतिक तत्वों से अलंकरण किया गया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, डीएसपी शैलाक्षी भारद्वाज, सेवा संघ के प्रधान शिवशंकर पावा और पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन पृथ्वी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए कलाकार ब्रह्मचारी पुण्यश्लोक ने अपने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Trending Videos