सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The girl who went to buy goods from the shop went missing

Kaithal News: दुकान से सामान लेने गई युवती लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to buy goods from the shop went missing
विज्ञापन
कैथल। कलायत थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेने गई 23 वर्षीय युवती लापता हो गई। इसकी शिकायत युवती की मां ने पुलिस को की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती की मां ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी आसमानी रंग का सूट पहने हुई थी। 24 मार्च को समय करीब शाम 4 से 5 बजे ये बताकर घर से गयी थी कि मैं दुकान से सामान लेने जा रही हूँ। लेकिन जब वो काफी देर तक घर नही आई तो हमने उसको ढूंढना शुरू कर दिया । हमने सब जगह पता कर लिया उसका कही पता नहीं चल रहा है। पूरा परिवार तभी से बहुत ज्यादा
Trending Videos

परेशान है। संवाद

शादी का झांसा देकर युवती को ले गया युवक
कैथल। शहर के सिविल लाइन थाना लाइन क्षेत्र की एक कालोनी से मोहित नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि उसने युवती को शादी करने का झांसा दिया है। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि मोहित नाम का युवक उसकी बेटी को शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार चार आरोपियों में एक कैथल का
कुरुक्षेत्र। थाना सदर पिहोवा पुलिस ने कार का पीछा कर घर और वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संधौला निवासी तरसेम, कैथल के खरौंदी निवासी सोमी राम तथा पिहोवा के रामगढ़ रोड निवासी अमित और साहिल के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता धर्म सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके खिलाफ पहले से थाने में एक शिकायत दर्ज थी। 21 मार्च को जब वह थाने से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक पिकअप वाहन ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाकर घर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन घर पहुंचते ही पिकअप से उतरे तीन-चार युवकों ने उनके घर और कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed