सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Raja of Khark Pandwa village won the Cattle Show Expo 2026 held in Bahu Akbarpur.

Kaithal News: बहु अकबरपुर में आयोजित कैटल शो एक्सपो 2026 गांव खरक पांडवा के राजा ने जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Raja of Khark Pandwa village won the Cattle Show Expo 2026 held in Bahu Akbarpur.
प्रतियोगिता के प्रदर्शन को तैयार राजा
विज्ञापन
कलायत। अपनी मजबूत कद काठी व सुंदरता के दम पर गांव खरक पांडवा के नंदी राजा ने बहु अकबरपुर रोहतक में आयोजित कैटल शो एक्सपो-2026 में पहला स्थान जीता। बोस इंडिकस फार्मर एसोसिएशन द्वारा रोहतक के गांव बहु अकबरपुर में इंटरनेशनल हरियाणा ब्रीड कैटल शो एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा व अन्य प्रदेशों से सैकड़ों पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं का रैंप वाक करवाया गया। प्रतियोगिता में गांव खरक पांडवा के सांझे नंदी ने अपनी सुंदरता, स्वभाव व कद काठी के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया।
Trending Videos

प्रतियोगिता जीत कर गांव में पहुंचे नंदी राजा को ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राजा को प्रतियोगिता में लेकर गई गांव के युवकों की टीम ने प्रतियोगिता में राजा द्वारा जीती गई रकम व ट्राफी ग्राम सरपंच को सौंपी। पूरे गांव में राजा को भव्य जलूस निकाला गया और गांव की सांझी चौपाल में राजा का ग्रामीणों ने ढोल धमाके के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने राजा के मस्तक पर तिलक कर उसके पांव पूजे। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सहारण ने बताया उनके गांव का 5 वर्षीय सांझा सांड राजा विशुद्ध हरियाणा नस्ल का है। राजा का जन्म इसी गांव में हुआ है और पूरा गांव इसे अपने बच्चे की तरह से प्यार करता है। अपने शांत स्वाभाव व अनुशासित जीवन जीने वाला नंदी राजा हर घर के दरवाजे पर दस्तक देता है। एक घर के दरवाजे पर वह दो मिंट से अधिक नहीं रुकता और न ही कभी गांव की सीमा से बाहर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पशुपालन में लगातार इतिहास लिख रहा है गांव खरक पांडवा

गांव के नंदी राजा द्वारा जीता गया प्रथम पुरस्कार गांव के लिए पहला नहीं है। फरवरी माह में गांव के पशुपालक विक्रम सहारण की गाय नंदनी को हरियाणा की सबसे सुंदर गाय का खिताब मिला था। 41वें राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी मेले में सौंदर्य प्रतियोगिता कैटेगरी में स्वदेशी गाय नंदनी ने शारीरिक बनावट, स्वास्थ्य, त्वचा की चमक, मजबूत पांव-खुर, सीधी पीठ, चौड़ी छाती और नस्ल की शुद्धता जैसे सख्त मानदंडों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब जीता था। इससे पूर्व गांव के ही एक पशुपालक की गाय नंदनी ने हरियाणवी नस्ल की सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का खिताब अपने नाम करवाया था। सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सहारण ने बताया की उनके गांव में गौवंश के लिए विशेष लगाव है जिसके परिणाम स्वरूप हरियाणा नस्ल के गौवंश में खरक पांडवा लगातार खिताब हासिल कर रहा है। उन्होंने नंदी राजा के लिए 5 किलोग्राम देसी घी और 40 किलोग्राम गुड़ भेंट स्वरूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed