{"_id":"69c6d7b481954a9524071c49","slug":"the-report-card-of-the-entire-year-will-be-given-in-the-ptm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-874125-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीटीएम में मिलेगा पूरे साल का रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीटीएम में मिलेगा पूरे साल का रिपोर्ट कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय प्राथमिक स्कूलों में एक अप्रैल को कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इस बार पीटीएम में अभिभावकों को बच्चों का पूरे वर्ष का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा, जिसमें उनकी शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ व्यवहार और अन्य गतिविधियों का भी पूरा विवरण शामिल होगा।
इसके साथ ही स्कूलों की ओर से एचपीएस कार्ड भी वितरित किए जाएंगे, जिससे अभिभावक अपने बच्चों के समग्र विकास को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। पीटीएम के साथ-साथ स्कूलों में प्रवेश उत्सव पर भी विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि नए शैक्षणिक सत्र के लिए अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी भाग लेंगे और अभिभावकों से संवाद करेंगे। सामूहिक सत्र के लिए करीब 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, इस पहल से अभिभावकों की स्कूल गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और बच्चों के समग्र विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
खेल गतिविधियों से बढ़ेगी अभिभावकों की भागीदारी
पीटीएम को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए इस बार विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। अभिभावक नींबू दौड़, म्यूजिक चेयर, मटका दौड़ और रस्साकशी जैसे खेलों में हिस्सा लेंगे। इससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और बच्चों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पीटीएम की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला व खंड स्तर के अधिकारी, क्लस्टर मुखिया, बीआरपी और एबीआरसी एक-एक स्कूल का दौरा करेंगे। वे अभिभावकों से बातचीत कर फीडबैक लेंगे और इसके बाद 30 मार्च को निपुण हरियाणा व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध कराए जाने वाले गूगल फॉर्म को भरेंगे।
Trending Videos