सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no parking arrangement, wide roads become narrow.

Kaithal News: पार्किंग व्यवस्था नहीं, संकरी हो जाती हैं चौड़ी सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
There is no parking arrangement, wide roads become narrow.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। शहर के मुख्य बाजार की करीब 18 फीट चौड़ी सड़कें सुबह होते ही संकरी हो जाती हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है।
जाम की समस्या के कारण दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार शहर का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है, जहां किराना और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कई दुकानें हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन स्थायी पार्किंग व्यवस्था के अभाव में वाहन चालकों को मजबूरन सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब एक साथ कई वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं तो रास्ता संकरा हो जाता है और जाम लग जाता है। ऐसे में अन्य वाहनों को निकलने में भी काफी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी रमन, सुरेश और कपिल का कहना है कि जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती है।
दुकानदारों का कहना है कि जाम की समस्या का असर उनके व्यापार पर भी पड़ रहा है। मेन बाजार के दुकानदार रमन के अनुसार बाजार में पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्राहक अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं और कई बार बहस-विवाद की स्थिति भी बन जाती है। दुकानदार अमन का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बाजार के पास किसी खाली स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed