सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for cheating of Rs 18 lakh by luring people with the promise of profit

Kaithal News: मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating of Rs 18 lakh by luring people with the promise of profit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी सागर सिंगला और रमेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पूंडरी निवासी बृजभूषण की शिकायत के अनुसार 12 जनवरी को उसे व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का संदेश मिला, जिसमें निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


गया था। संदेश के साथ एक लिंक भी भेजा गया था।

पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर दिए गए नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद ठगों ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। वहां उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपनी जानकारी भरकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। झांसे में आकर उसने अलग-अलग समय पर कुल 18.22 लाख रुपये निवेश कर दिए।

जब उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने रकम निकालने की कोशिश की, तो पैसे नहीं निकले। इसके बाद उसने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु के नेतृत्व में एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी साइबर ठगों को ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed