{"_id":"69d411498616749b2404621d","slug":"two-women-missing-from-rajound-pundri-found-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881185-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद, पूंडरी से लापता दो महिलाओं को ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद, पूंडरी से लापता दो महिलाओं को ढूंढा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गुमशुदा दो महिलाओं को ढूंढ लिया है। इनमें एक कैथल और दूसरी करनाल के निसिंग से मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों अपने परिचितों के साथ रह रही थीं।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार, पहले मामले में थाना राजौंद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी बहन, जो करनाल के एक गांव में विवाहिता है, 21 मार्च को उनके घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की जांच करते हुए थाना राजौंद के एसएचओ एसआई सतपाल के नेतृत्व में एसआई महिपाल की टीम ने महिला को कैथल से बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला अपने एक दोस्त के साथ गई थी और उसी के साथ रह रही थी। दूसरे मामले में थाना पूंडरी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 31 वर्षीय बहन 27 मार्च को घर से बिना बताए चली गई थी। इस संबंध में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ऑपरेशन स्माइल के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम में शामिल पीएसआई सुमित, एसआई ईश्वर सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार, लेडी एचसी सरोज, सिपाही मंदीप व महिला सिपाही सोनिया ने उक्त महिला को करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र से बरामद किया। वह भी अपने एक परिचित के साथ रह रही थी।
पुलिस ने परिजनों से मिलवाया बच्चा
कैथल। थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को ढूंढकर सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार, रविवार शाम गश्त के दौरान पुलिस टीम को करीब 11-12 वर्षीय एक बच्चा लावारिश हालत में मिला, जो अपना नाम अहमद (यूपी) बता रहा था, लेकिन पूरा पता नहीं बता पा रहा था। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने तत्काल सूचना तंत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की पहचान के प्रयास शुरू किए। जांच के दौरान बच्चे के परिजनों से संपर्क हो गया। पता चला कि बच्चा कैथल में एक शादी समारोह में आया था, जहां से वह गुम हो गया था। पुलिस ने परिजनों को थाना सिविल लाइन बुलाकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos