{"_id":"69ced006e5f0178c240d0853","slug":"113-gram-panchayats-became-tb-free-and-were-honoured-in-the-gold-category-karnal-news-c-18-knl1018-878109-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 113 ग्राम पंचायतें बनीं टीबी मुक्त, गोल्ड कैटेगरी में मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 113 ग्राम पंचायतें बनीं टीबी मुक्त, गोल्ड कैटेगरी में मिला सम्मान
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधि को सम्मानित करते एडीसी डॉ राहुल रईया। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समारोह में जिले की 113 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल रईया ने इन पंचायतों को प्रमाणपत्र और महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान भारत सरकार की वर्ष 2025 तक तपेदिक उन्मूलन की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सरपंचों सामाजिक संगठनों और सक्षम नागरिकों से आह्वान किया कि वे जनभागीदारी के तहत टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराने में सहयोग करें ताकि मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि पिछले वर्ष जिले की कुल 113 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था। इनमें 13 पंचायतें गोल्ड, 30 सिल्वर और 70 ब्रॉन्ज कैटेगरी में शामिल हैं। गोल्ड कैटेगरी की पंचायतों के साथ-साथ संबंधित गांवों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा वर्कर्स को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक कमल शर्मा, पीपीएम कोऑर्डिनेटर स्नेह राणा, अकाउंटेंट रश्मि, एसटीएस संजय कुमार, रजनेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos