{"_id":"69e3efa823654112d60075fc","slug":"300-students-of-karnanagari-will-be-able-to-prepare-for-jee-and-neet-for-free-karnal-news-c-18-knl1018-888614-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णनगरी के 300 विद्यार्थी नि:शुल्क कर सकेंगे जेईई व नीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णनगरी के 300 विद्यार्थी नि:शुल्क कर सकेंगे जेईई व नीट की तैयारी
Sun, 19 Apr 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मिशन बुनियाद के तहत कर्णनगरी के 300 विद्यार्थी नि:शुल्क जेईई और नीट की तैयारी करेंगे। मई के पहले सप्ताह से उनकी कक्षाएं शुरू होंगी। शनिवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद के उन्मुखीकरण कार्यक्रम और तीसरे चरण की अंतिम परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में दूसरे चरण के सफल कुल 326 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
नोडल अधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के परिणाम के बाद शेष 26 विद्यार्थियों को वेटिंग सूची में रखा जाएगा। यदि चयनित 300 में से कोई विद्यार्थी कोर्स छोड़ता है तो उसकी जगह पर इनका चयन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने की।
विकल्प फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप सनसनवाल, डीईईओ नीलम कुंडू विशष तौर पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजना के बारे में जानकारी दी और केंद्रों में भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
197 विद्यार्थियों को अब तक मिली सफलता
जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि बुनियाद सत्र 2026-28 में 9वीं और 10वी कक्षा के बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। अब तक हरियाणा के बुनियाद और सुपर-100 के माध्यम से राजकीय विद्यालयों के आईआईटी में 101 और नीट में 97 विद्यार्थी चयनित हुए।
निदेशक प्रदीप सनसनवाल ने कहा कि गणित एवं कला के विषय विद्यार्थियों में ठहराव पैदा करते हैं और यह ठहराव आने के बाद बच्चे विज्ञान में भी आगे बढ़ते जाते हैं। स्टेट मैनेजर कपिल भार्गव ने कहा कि जिले में बुनियाद के खंड स्तर पर पांच केंद्र संचालित हैं, जहां ऑनलाइन तैयारी कराई जाती है।