{"_id":"69c6e79519f0064214069f03","slug":"attempt-to-rape-a-ninth-grade-student-who-went-to-a-shop-to-buy-goods-karnal-news-c-18-knl1018-873474-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुकान पर सामान लेने गई नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुकान पर सामान लेने गई नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराने की दुकान पर सामान लेने जा रही 14 वर्षीय छात्रा से पड़ोस के युवक ने मकान में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा की मां की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बताया गया है कि 14 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पड़ोस में रहने वाला एक युवक पिछले कई महीनों से स्कूल के बाहर और रास्ते में छात्रा से छेड़छाड़ करता था। दो दिन पहले आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को बहला-फुसलाकर कॉलोनी की एक सुनसान जगह स्थित मकान में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने विरोध जताया तो आरोपी ने पिटाई की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी माता को पूरी बात बताई। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
Trending Videos