{"_id":"69d568c2af22b680040d07ac","slug":"collector-rates-of-five-residential-two-commercial-and-three-village-land-have-jumped-by-75-karnal-news-c-18-knl1018-881576-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच निवासीय, दो व्यावसायिक व तीन गांवों में भूमि का 75 फीसदी तक उछला कलेक्टर रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच निवासीय, दो व्यावसायिक व तीन गांवों में भूमि का 75 फीसदी तक उछला कलेक्टर रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
करनाल। पहली अप्रैल से लागू हुए नए कलेक्टर रेट पर करनाल तहसील क्षेत्र में नए रेट तय हो गए हैं। पांच क्षेत्रों में निवासीय, दो में व्यावसायिक और तीन गांवों में कृषि योग्य भूमि के कलेक्टर रेट में 45 से लेकर 75 फीसदी तक वृद्धि की गई है। 22 गांवों में कृषि योग्य जमीन, 17 कॉलोनियों में निवासीय और 13 में व्यावसायिक जमीन के कलेक्टर रेट 20 प्रतिशत या इससे ज्यादा बढ़ाए गए हैं।
70 से ज्यादा जगहों पर सामान्य 10 से लेकर 19 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया। अब इन क्षेत्रों में जमीन खरीदने वाले लोगों की जेब पर ज्यादा भार पड़ेगा। नए रेट पर उपायुक्त उत्तम सिंह समेत अन्य कमेटी सदस्यों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं, ऐसे में अब नए रेटों पर ही रजिस्ट्री होगी।
जिला प्रशासन की लंबी खींचतान के बाद 7 अप्रैल को नए रेटों को पोर्टल पर अपलोड किया गया, इसके बाद ही रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो पाया। मंगलवार को छह दिनों बाद जिले की सभी तहसीलों में कुल 134 रजिस्ट्री हुई। जिला राजस्व अधिकारी मनीश यादव ने बताया कि सरकारी दरों से ऊपर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने सर्वे के आधार पर नए रेट तय किए हैं। जिस पर जनता की आपत्ति और सुझावों के बाद ही अंतिम निर्णय लिया गया।
करनाल तहसील क्षेत्र में यहां हुई ज्यादा वृद्धि
व्यावसायिक (प्रति वर्ग गज)-
- होली मोहल्ला में 42350 से 61450 रुपये किया। 45% वृद्धि
- रोस बिल्डिंग सोल्यूशन्स सेक्टर-34 में 9000 से 13050 रुपये किया। 45% वृद्धि
- अर्जुन गेट पुराना शहर में 52 हजार से 65 हजार रुपये किया। 25% वृद्धि
- क्लब मार्केट में 1.10 लाख से 137500 रुपये किया। 25% वृद्धि
- कुंजपुरा रोड मेन मार्केट गुरुद्वारा क्षेत्र में 133100 से 166400 रुपये किया। 25% वृद्धि
- कमेटी चौक से रेलवे स्टेशन तक 96800 से 121000 रुपये किया। 25% वृद्धि
निवासीय (प्रति वर्ग गज)-
- मंगलपुर में श्रद्धानंद कॉलोनी में 24200 से 42350 रुपये किया। 75% वृद्धि
- मंगलपुर में सदानंद कॉलोनी में 28750 से 42350 रुपये किया। 47% वृद्धि
- शेखपुरा में 3850 से 5600 रुपये किया। 45% वृद्धि
- फोर्थ कमिंग लाइसेंस्ड कॉलोनी में 38500 से 55825 रुपये किया। 45% वृद्धि
- जीवन नगर हांसी रोड में 12650 से 18350 रुपये किया। 45% वृद्धि
- रोस बिल्डिंग सोल्यूशन्स सेक्टर-34 में 3500 से 4550 रुपये किया। 30% वृद्धि
- महाबीर कॉलोनी में 12650 से 15850 रुपये किया। 25% वृद्धि
- संतूर सिल्वर स्प्रिंग सेक्टर-34 में 38500 से 48125 रुपये किया। 25% वृद्धि
- कमेटी चौक से रेलवे स्टेशन तक 36300 से 45400 रुपये किया। 25% वृद्धि
- संगोहा में 3850 से 4800 रुपये किया। 24% वृद्धि
कृषि (प्रति एकड़)-
- बलड़ी कृषि भूमि पांच एकड़ से पीछे 1.10 से 1.92 करोड़ 50 हजार रुपये किया। 75% वृद्धि
- बलड़ी कृषि भूमि 3 से 5 एकड़ का 1.32 से 1.92 करोड़ 50 हजार रुपये किया। 45% वृद्धि
- शेरगढ़ टापू सड़क पर 44 लाख से 63.80 लाख रुपये किया। 45% वृद्धि
- बलड़ी बाईपास से सलारू 2 एकड़ तक 93.50 लाख से 1.23 करोड़ 75 हजार रुपये। 32% वृद्धि
- रंबा में सड़क पर 93.50 लाख से 1.22 करोड़ 55 हजार रुपये किया। 30% वृद्धि
- रांवर में सड़क पर 55 लाख से 71.87 लाख रुपये किया। 30% वृद्धि
- संगोहा में सड़क पर 60.50 लाख से 77 लाख रुपये किया। 27% वृद्धि
- बजीदाजाटान सड़क पर 43.56 से 55 लाख रुपये किया। 26% वृद्धि
- फूसगढ़ सड़क से दो किले तक 2.20 करोड़ से 2.75 करोड़ रुपये किया। 25% वृद्धि
- घीड़ गांव में 44 लाख से 55 लाख और 60.50 लाख से 75.62 लाख रुपये किया। 25% वृद्धि
- दादपुर रागड़ान सड़क पर 44 लाख से 55.20 लाख रुपये किया। 25% वृद्धि
- सिरसी सड़क पर 44 लाख से 55.20 लाख रुपये किया। 25% वृद्धि
- हिमदा में 55 लाख से 67.75 लाख रुपये किया। 25% वृद्धि
- कस्बा करनाल कृषि भूमि 3 से 5 एकड़ का 15525000 से 19360000 रुपये। 24% वृद्धि
-- -- -
यहां 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
कृषि (प्रति एकड़)
- काछवा सड़क पर, घोघड़ीपुर सड़क पर, नेवल सड़क से दो एकड़ पीछे हटकर 60.50 लाख से 72.60 लाख रुपये किया।
- बुढ़ाखेड़ा गांव व बुढ़ाखेड़ा में सड़क पर 2 एकड़ तक 1.65 से 1.98 करोड़ रुपये।
- बुढ़ाखेड़ा से कुंजपुरा रोड तक 2 एकड़ पीछे, बुढ़ाखेड़ा में सड़क पर 2 एकड़ से पीछे 1.10 से 1.32 करोड़ रुपये।
- बड़ौता सड़क पर 49.50 से 59.40 लाख रुपये किया।
निवासीय (प्रति वर्ग गज)
- मॉडल टाउन में 60000 से 72000 रुपये किया।
- मेरठ रोड बाईपास से सेक्टर-6 तक 18700 से 22550 रुपये किया।
- नेवल के बुद्ध एन्क्लेव, फौजी कॉलोनी, कल्याना कुजीयन्स, मां भगवती कॉलोनी और समीर एन्क्लेव नेवल में 12000 से 14400 रुपये किया।
व्यावसायिक (प्रति वर्ग गज)
- मॉडल टाउन में 1.10 लाख से 1.32 लाख रुपये किया।
- मुगल कैनाल मार्केट में 1.54 लाख से 1.85 लाख रुपये किया।
- नेवल के बुद्ध एन्क्लेव, फौजी कॉलोनी, कल्याना कुजीयन्स, मां भगवती कॉलोनी और समीर एन्क्लेव में 25000 से 30000 रुपये किया।
Trending Videos