सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drinking water supply affected by old motors.

Karnal News: पुरानी मोटरों से पेयजल आपूर्ति हो रही प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 10 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply affected by old motors.
10केएलटी7: वाटर बॉक्स में लगी पुरानी मोटर
विज्ञापन
कलायत। गांव बालू की बिढाण पट्टी स्थित पुरानी डिग्गी में लगी पेयजल सप्लाई की मोटरों के जर्जर होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गुरदेव सिंह, ईश्वर सिंह, सत्ता राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।


उनका कहना है कि वाटर बॉक्स में लगी मोटरें करीब पांच दशक पुरानी हैं। जिनकी क्षमता कम होने के कारण बार-बार खराबी आती है। ग्रामीणों ने बताया कि नई आधुनिक मोटरें लगवाने के लिए कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। लंबा समय बीतने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के जेई रवि पूनिया ने बताया कि महा ग्राम योजना के अंतर्गत आवश्यक फील्ड डाटा उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि मोटरें काफी पुरानी हैं। हालांकि समय-समय पर उनकी मरम्मत करवाई जा रही है और वे कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अनुसार गांव में पेयजल की कोई गंभीर समस्या नहीं है और मोटर बदलने की प्रक्रिया प्रस्तावित योजना के तहत आगे बढ़ाई जाएगी।

10केएलटी7: वाटर बॉक्स में लगी पुरानी मोटर

10केएलटी7: वाटर बॉक्स में लगी पुरानी मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed