सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Exams are over... the number of players on the field has increased.

Karnal News: परीक्षा खत्म... मैदान पर बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Exams are over... the number of players on the field has increased.
फटबाॅल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। परीक्षाओं का दौर समाप्त होते ही खिलाड़ियों ने मैदान पर वापसी कर ली है। कर्ण स्टेडियम के मैदान पर अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गईं।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में खिलाड़ी अलग-अलग खेल मैदान पर अभ्यास और अभ्यास मैच खेलने पहुंचे। कर्ण स्टेडियम में सुबह से शाम तक एक के बाद एक गतिविधियां होती रहीं। शाम के समय खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ गई। मार्च महीने की शुरुआत में खिलाडियों की संख्या करीब एक हजार से भी कम रह गई थी। महीने का अंत आते ही संख्या बढ़कर दो हजार के करीब पहुंच गई है। सभी खिलाड़ी जून व जुलाई में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

खेल पर और ध्यान दूंगीखिलाड़ी सुनिधि ने बताया कि 10वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परीक्षा के कारण ठीक से अभ्यास नहीं कर पाती थी लेकिन अब वह खेल की ओर पूरा ध्यान दूंगी और नियमित अभ्यास करूंगी।
नियमित अभ्यास करूंगा
खिलाड़ी गौरव ने बताया कि 12वीं की परीक्षा होने के कारण अभ्यास को बहुत कम समय दे पा रहा था। अब परीक्षा समाप्त हो गई हैं और प्रतियोगिताएं आने वाली हैं तो नियमित अभ्यास करूंगा।
अभ्यास के लिए समय दूंगी
खिलाड़ी महक ने बताया कि उनकी 10वीं की परीक्षा पूरी हो चुकी हैं। अब वह पूरा समय अभ्यास को देंगी। इस साल फुटबॉल की तीन से चार प्रतियोगिताएं होनी है, जिसके लिए वह तैयारी कर रही हैं।
मुक्केबाजी के लिए तैयारी
खिलाड़ी समरदीप ने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान अपने खेल के ऊपर है क्योंकि बहुत ही जल्द उनकी मुक्केबाजी की प्रतियोगिता हो सकती है। उसके लिए वह काफी अच्छे से तैयारी कर रहे हैं।
-------------
अगले महीने तक कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि लगभग सभी परीक्षाएं पुरी हो चुकी हैं। अगले महीने स्टेडियम में हर एक खेल नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ने की आशा है। -राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed