फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firefighters' strike extended till April 26, memorandum submitted to MLA

Karnal News: दमकल कर्मियों की हड़ताल 26 अप्रैल तक बढ़ी, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Apr 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Firefighters' strike extended till April 26, memorandum submitted to MLA
यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जिले में चल रही हड़ताल को अब 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। हड़ताली कर्मियों ने बुधवार को इंडस्ट्री एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा और मांगों से अवगत कराया। वहीं, 23 अप्रैल को कांग्रेस विधायक अकरम खान को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन




हड़ताल के 15वें दिन प्रदर्शन जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। जिला सचिव रिंकू कुमार व राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों रणवीर सिंह और भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने, उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू करना, पे-रोल और कौशल निगम के कर्मचारियों को विभाग में समायोजित कर समान काम के लिए समान वेतन देना, नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत और ड्यूटी के दौरान घायल होने पर विशेष अवकाश देना शामिल है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सरकार इन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। गुलशन भारद्वाज ने चेतावनी दी कि यदि 26 अप्रैल तक भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगामी नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद चुनावों में कर्मचारी जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। कांग्रेस के जिला सचिव सुमित पाल सिंह, आगाज संस्था के चेयरमैन एडवोकेट बलबीर सिंह, सचिव राजेश बिंद्रा समेत कई वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया तो सभी संगठन मिलकर सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed