{"_id":"69e7dedbb46dc1e289052661","slug":"hcs-exam-mobile-phones-will-be-deposited-with-the-superintendent-id-cards-will-be-made-for-everyone-karnal-news-c-18-knl1018-890714-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएस परीक्षा : अधीक्षक के पास जमा होंगे मोबाइल, सभी का बनेगा आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएस परीक्षा : अधीक्षक के पास जमा होंगे मोबाइल, सभी का बनेगा आईकार्ड
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते डीसी डा. आनंद शर्मा। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पूर्व परीक्षाओं में पेपर आउट होने जैसी स्थिति को लेकर इस बार हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस की परीक्षा में प्रशासन सख्ती बरतेगा। 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में केंद्र पर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा निरीक्षक अपना मोबाइल फोन केंद्र अधीक्षक के पास जमा कराएंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी आईकार्ड जारी किए जाएंगे।
करनाल में 48 केंद्रों पर दो चरणों में परीक्षा होगी। जिसमें 14,616 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस बार परीक्षा के समय से 10 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। सुबह के सत्र की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के रहने के इंतजाम भी प्रशासन की ओर से दुरुस्त कराए जाएंगे। इसके अलावा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
डीसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों को भी हिदायत दी परीक्षा के दौरान वे ऐसी गतिविधि संचालित न करें जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठें। अगर कहीं ऐसा नजर आया तो संबंधित के खिलाफ तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
यह रहेगा समय
सुबह का सत्र : सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। सुबह 8.30 से 9.50 बजे तक अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
शाम का सत्र : दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। दोपहर 1.30 से 2.50 बजे तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
इनकी होगी जिम्मेदारी
-अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शहर में स्थापित धर्मशालाओं व सामुदायिक केंद्रों में साफ-सफाई, शौचालय, बिजली और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था देखेंगे, ताकि दूसरे जिलों से परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था हो।
- परीक्षा के दिन ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहेगी, यातायात जाम की वजह से कोई परीक्षा देने से वंचित न रहे। ट्रेजरी से केंद्र तक पेपरों जाने और उत्तर पुस्तिका पुलिस की निगरानी में आएगी।
वर्जन
नकलरहित परीक्षा कराना ही उद्देश्य है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड और केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया रहेंगे। नगराधीश की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम बनेगा। - डॉ. आनंद कुमार शर्मा, उपायुक्त