{"_id":"69e3f0c5a2b9dda1330ed6ed","slug":"interest-waiver-for-valid-water-and-sewer-connections-action-against-illegal-ones-karnal-news-c-18-knl1018-888427-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पानी-सीवर के वैध कनेक्शन को ब्याज की छूट, अवैध पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पानी-सीवर के वैध कनेक्शन को ब्याज की छूट, अवैध पर कार्रवाई
विज्ञापन
नगर निगम करनाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम से पेयजल और सीवरेज कनेक्शन लेने वालों को सरकार ने संपूर्ण ब्याज माफी का तोहफा दिया है। उन्हें 31 मई तक ब्याज भरने पर सौ प्रतिशत ब्याज में छूट दी जा रही है जबकि दूसरी ओर अवैध कनेक्शन लेने वालों पर निगम शिकंजा कसने जा रहा है। इनको नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में करीब एक लाख से ज्यादा पानी और सीवरेज के कनेक्शन हैं। इनमें से सिर्फ 42 हजार ही वैध हैं।
करीब 20 हजार अवैध कनेक्शनों के खिलाफ नोटिस तक जारी किए जा चुके हैं। निगम सर्वे शुरू कर अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रहा है। नगर निगम के अधीन आने वाले सभी 20 वार्डों में करीब 620 किलोमीटर का सीवरेज नेटवर्क है जबकि 585 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइनें हैं।
वसूला जाएगा जुर्माना
जिन लोगों ने निगम की लाइनों से अवैध पानी-सीवरेज के कनेक्शन लिए हैं वे इसे वैध करवा लें। अन्यथा निगम नोटिस जारी कर पांच हजार तक का जुर्माना भी लगाएगा। जिनके पास पहले से वैध कनेक्शन हैं वे अपने बकाया बिल का भुगतान कर ब्याज माफी का लाभ ले सकते हैं। -सतीश शर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ, नगर निगम