फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ishita is earning name in fencing

Karnal News: इशिता तलवारबाजी में कमा रहीं नाम

Thu, 23 Apr 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ishita is earning name in fencing
.खिलाड़ी इशिता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 15 साल की इशिता तलवारबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। वह केवल 12 साल की थीं जब उन्होंने तलवारबाजी करना शुरू किया। अब राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान है। उन्होंने बताया कि पिता मनीष कुमार साइकिलिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। पिता की प्रेरणा से उनकी भी रुचि खेलों में बढ़ी। शुरुआत कर्ण स्टेडियम में जिमनास्टिक से हुई। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने तलवारबाजी को चुन लिया। पिछले 3 साल से कर्ण स्टेडियम में तलवारबाजी का अभ्यास कर रही हैं। कोच राजकुमार हैं। इशिता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में तलवारबाजी शुरू की थी। 2024 में उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपना पहला रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि उनकी माता अंशुल गृहिणी हैं। इशिका जापान की मिसाकी एमुरा को अपना आदर्श मानती हैं। ओलंपिक में पदक जीतना उनका सपना है।
उपलब्धियां

वर्ष 2024 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जीता रजत पदक।
2024 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

2025 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पर स्वर्ण पदक जीता।
2025 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed