{"_id":"69ced0d5585e7aec350848f4","slug":"minister-ji-hsvp-people-are-not-giving-8-lakh-rupees-i-have-made-40-rounds-give-justice-or-allow-me-to-commit-suicide-karnal-news-c-18-knl1018-878075-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंत्री जी... एचएसवीपी वाले 8 लाख रुपये नहीं दे रहे, 40 चक्कर काट चुका, न्याय करो या आत्महत्या की अनुमति दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंत्री जी... एचएसवीपी वाले 8 लाख रुपये नहीं दे रहे, 40 चक्कर काट चुका, न्याय करो या आत्महत्या की अनुमति दिलाओ
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत रखते दोनो पक्ष। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मंत्री जी... एचएसवीपी के अधिकारी अपनी लापरवाही पर नियमानुसार ब्याज के 8 लाख रुपये का भुगतान नहीं कर रहे। इसके लिए 40 से ज्यादा चक्कर काट लिए। अधिकारी मुझे कमरे से निकाल देते हैं। मामले में न्याय करो या आत्महत्या की अनुमति दिलाओ। इसके लिए मजबूर होकर राष्ट्रपति के नाम पत्र भी लिखेंगे।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में फरियादी सदर बाजार के नवीन कुमार की गुहार पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने उपायुक्त को जांच के निर्देश दिए। बैठक में जब संपदा अधिकारी अदिति ने रिपोर्ट प्रस्तुत की तो मंत्री बोले, मामला मुख्यालय भेज दिया है, स्थानीय अधिकारियों के हाथ में कुछ नहीं है। बैठक में कुल 14 मामलों पर सुनवाई हुई इनमें से 8 को मौके पर ही निपटाया गया, जबकि 6 मामलों पर जांच के आदेश दिए।
नवीन कुमार ने बताया कि एचएसवीपी के सेक्टर-33ई में 6 मरले का प्लॉट खरीदा था। अलॉटमेंट पत्र के अनुसार, इसका पजेशन 2 मार्च, 2021 को मिलना था लेकिन विभाग ने 28 अप्रैल, 2025 को दिया। चार वर्ष एक माह की देरी होने के कारण अलॉटमेंट के नियमानुसार उन्हें पजेशन ब्याज 9 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से 8 लाख रुपये मिलना है। इसके लिए 25 मई, 2025 को उन्होंने आवेदन कर दिया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। मामला सुनने के बाद मंत्री ने विभाग को इस तरह के अन्य केसों की भी जांच करके एक साथ रिपोर्ट बनाने व इस मामले का अगली बैठक तक समाधान करने के निर्देश दिए।
--
घर में करंट आ रहा खंभा हटाने के लिए जेई मांग रहे 26 हजार रुपये
गांव पिचौलिया निवासी मूर्ति देवी ने बिजली खंभे के कारण मकान में करंट आने की शिकायत दी। बिजली निगम के अधिकारी ने खंभा न हट पाने की स्थिति के बारे में बताया तो महिला ने आरोप लगाए कि जेई 26 हजार रुपये मांगता है और कहता है फिर खंभा हट जाएगा। इस पर मंत्री ने दोबारा जांच करने और असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने खुद निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।
मंत्री बोले-वाजिब शिकायत कीजिए, आपकी रंजिश में कुछ नहीं कर सकता
गांव चोरकारसा की कुसुम ने उनके पति पर जानलेवा हमला करने की शिकायत की। मामले में एएसपी दीपिका अग्रवाल ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने जांच पर संतुष्टि जाहिर नहीं की और अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि वाजिब शिकायत कीजिए, आपकी व्यक्तिगत रंजिश में हम कुछ नहीं कर सकते।
पंप कैसे खराब हो गए, अन्य जिलों में भी कराएंगे चेक
गांव रंबा निवासी अजय बत्रा की ओर से अटल भू-योजना के अंतर्गत गांव में जोहड़ के किनारे सौर ऊर्जा संचालित सूक्ष्म सिंचाई एवं संरचना सौर पंप के खराब होने की समस्या रखी। जांच में अन्य पंप भी खराब होना पाया गया। इस पर मंत्री ने उपायुक्त को प्रदेश सरकार को सुझाव भेजने के निर्देश दिए। ताकि अन्य जगहों की जांच कराकर बड़े स्तर पर व्यवस्था की जा सके।
पार्क की जमीन पर नर्सरी खोल दी, मंत्री बोले- सभी की जांच करो
वीटा कॉलोनी बसंत विहार निवासी नाथी राम ने क्षेत्र की पार्क की जगह पर अवैध रूप से नर्सरी खोलने और प्लॉट पर कब्जा करने और अवैध पेयजल कनेक्शन की शिकायत दी। इस पर मंत्री ने कनेक्शन काटने और जांच के निर्देश दिए। साथ ही निगम और एचएसवीपी अधिकारियों को शहर के सभी पार्कों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए ताकि पार्कों में कब्जे जैसी स्थिति न हो।
Trending Videos