{"_id":"69e7c7fb92e8ee0e80086f45","slug":"on-the-26th-there-will-be-a-gathering-kirtan-turban-and-competition-karnal-news-c-18-knl1018-890832-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 26 को होंगे समागम, कीर्तन, दस्तार व मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 26 को होंगे समागम, कीर्तन, दस्तार व मुकाबले
Wed, 22 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
समागम की जानकारी देते बाबा सुखा सिंह और प्रीत पाल सिंह पन्नू। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। डेरा कार सेवा में 26 अप्रैल को महासमागम, गुरबानी कीर्तन, कथा, दस्तार व दुमाला मुकाबले होंगे। नौवें गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व व 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी की ओर से 1699 में खालसा साजना दिवस को समर्पित गुरमत समागम होगा। सेवादार प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि सुबह 9:30 बजे श्री सहज पाठ साहेब के भोग के पश्चात कथा व कीर्तन होगा। इसमे सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी राय सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के हजूरी रागी व तन्ती साजों पर कीर्तन करने वाले बिंदर सिंह, कथावाचक ज्ञानी परमजीत सिंह खालसा आनंदपुर साहिब वाले और बलविंद्र सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली की ओर से गुरबानी कीर्तन, शबद विचार व इतिहास से सिख संगत को निहाल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन