सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   OPD and maternity ward remained closed in the civil hospital.

Karnal News: नागरिक अस्पताल में ओपीडी और प्रसूति कक्ष रहा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
OPD and maternity ward remained closed in the civil hospital.
विज्ञापन
इंद्री। घरौंडा के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंद्री नागरिक अस्पताल में ओपीडी और प्रसूति कक्ष बंद रहने से दूर-दराज से आए मरीज बिना इलाज लौटने को मजबूर हुए। यहां चार दिनों से ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। महिला विशेषज्ञ डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण कई महिलाएं लौट गईं।
Trending Videos

शनिवार दोपहर बाद अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी गईं। नागरिक अस्पताल इंद्री के चिकित्सक डॉ. दीपक कश्यप ने बताया कि रविवार को जैनपुर गांव के घायल महिंद्र को प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल करनाल रेफर किया गया। वहीं मरीजों का कहना है कि हड़ताल का सीधा फायदा निजी अस्पतालों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का दर्द
- अमीर लोग तो निजी अस्पतालों में इलाज करवा लेंगे, गरीब लोग दवा लेने कहां जाएं।
- रजत, इंद्री
- अस्पताल में चार दिन से डॉक्टर हड़ताल पर हैं, मरीज बेहाल हैं और सरकार मुफ्त इलाज के नाम पर योजनाओं का ढिंढोरा पीटती है।
- सुमन, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed