{"_id":"69ced04bebe390604a06b331","slug":"parallel-bridge-over-yamuna-creek-completed-at-a-cost-of-rs-627-crore-karnal-news-c-18-knl1018-878122-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 6.27 करोड़ से तैयार हुआ यमुना क्रीक पर समानांतर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 6.27 करोड़ से तैयार हुआ यमुना क्रीक पर समानांतर पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
चोरा से मुंडीगढ़ी व सदरपुर सडक़ यमुना क्रीक पर एक समानांतर पुल के निर्माण का शुभारंभ करते विधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वीरवार को घरौंडा के गांव चोरा में लगभग सवा 10 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सबसे पहले उन्होंने 6 करोड़ 27 लाख की लागत से चोरा से बने मुंडीगढ़ी और सदरपुर सड़क यमुना क्रीक पर समानांतर पुल का उद्घाटन किया।
इसके बाद 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय, 20 लाख तीन हजार की लागत से पीएचसी से लेकर पुल तक नाला निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने तीन करोड़ 31 लाख की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन मंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस भवन में 18 कमरे, तीन शौचालय व रैंप की सुविधा रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकासशील घरौंडा विकसित घरौंडा की राह पर अग्रसर हो, इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। कल्याण ने कहा कि रैपिड मेट्रो का कार्य शुरू हो चुका है। इससे इलाके व आसपास के क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भी हमें चिंता करनी है, यह हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना और उनकी देखभाल करना बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी वीना देवी, पुरुषोत्तम सेठी, सुमेश वर्मा, प्रिंसिपल रेखा सीकरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos