{"_id":"69e6869ff965f5813e0560e3","slug":"police-received-information-from-social-media-after-4-hours-karnal-news-c-18-knl1018-890117-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस को 4 घंटे बाद सोशल मीडिया से मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस को 4 घंटे बाद सोशल मीडिया से मिली जानकारी
Tue, 21 Apr 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
.गोली चलने के बाद माैके पर जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम के सदस्य। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कर्ण विहार में रविवार रात को हुई फायरिंग की वारदात से इलाके में डर का माहौल है। सोमवार को पूरा दिन क्षेत्र में पुलिस की टीमें दबिश देती रहीं। घटना रात करीब 9 बजे हुई लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी करीब 4 घंटे बाद सोशल मीडिया के माध्यम से रात एक बजे मिली। घायल व्यक्ति के परिजन पहले उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराने में जुटे रहे।
उज्जवल मूलरूप से जींद जिले के करसिंधू गांव का निवासी है। पुलिस जांच में अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है। करसिंधू गांव से भी मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। उज्जवल तीन साल पहले ही गांव से आया था। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि उसने किस कारण से गांव छोड़ा। क्यों मामा के घर आकर रहने लगा था। कहीं कोई लड़ाई-झगड़ा तो नहीं हुआ था।
अन्य के शामिल होने का अंदेशा
पुलिस को अंदेशा है कि वारदात के पीछे दो से ज्यादा लोग शामिल हैं। आरोपियों ने पहले उज्जवल को उसकी फोटो दिखाई थी। पूछा था यह तेरी ही है ना, युवक के पुष्टि करने पर ही गोली चलाई। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों को किसी अन्य ने फोटो दी होगी।