{"_id":"69e59073e99944886d0ae0d7","slug":"scooter-rider-shot-five-times-under-pretext-of-asking-for-a-lighter-condition-critical-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Scooter Rider Shot: लाइटर मांगने के बहाने स्कूटी सवार को रुकवाकर मारी पांच गोलियां, रातभर दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Scooter Rider Shot: लाइटर मांगने के बहाने स्कूटी सवार को रुकवाकर मारी पांच गोलियां, रातभर दौड़ती रही पुलिस
Mon, 20 Apr 2026 08:13 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:13 AM IST
सार
करनाल के कर्ण विहार में रविवार देर रात लाइटर मांगने के बहाने स्कूटी सवार को रुकवाकर दो बदमाशों ने पांच गोलियां मार दीं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें रातभर भागदौड़ करती रहीं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के कर्ण विहार में रविवार रात को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक उज्जवल उर्फ मोनू पर गोलियां चला दी। आरोपियों ने पांचों गोली युवक की टांग में मारी हैं। आरोपियों ने चलती स्कूटी पर युवक से लाइटर मांगा। यह सुनकर वह रूका तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
सूचना के बाद रात को करीब डेढ़ बजे सेक्टर 32,33 थाना पुलिस टीम मौके परपहुंची। पुलिस ने पांच गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात को करीब डेढ़ बजे एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
युवक शीशे का काम करता है। कर्ण विहार निवासी उज्जवल स्कूटी पर सवार होकर रविवार रात को सेक्टर 14 की ओर से अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उसका पीछा कर रह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद रात को करीब डेढ़ बजे सेक्टर 32,33 थाना पुलिस टीम मौके परपहुंची। पुलिस ने पांच गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात को करीब डेढ़ बजे एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
युवक शीशे का काम करता है। कर्ण विहार निवासी उज्जवल स्कूटी पर सवार होकर रविवार रात को सेक्टर 14 की ओर से अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उसका पीछा कर रह थे।
विज्ञापन
उन्होंने युवक को सेक्टर 14 के पास भी रूकने का इशारा किया था लेकिन युवक वहां नहीं रूका। इसके बाद दोनों बदमाश उसका पीछा करते रहे। देर रात को जैसे ही स्कूटी सवार युवक कर्ण विहार की गली नंबर तीन के पास पहुंचा तो बदमाशों ने लाइटर मांगा।
युवक ने स्कूटी रोकी तो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसने फोन करके इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पहुंचकर युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। आरोपी बाइक पर आए थे और गोली मारकर भाग गए। मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। जल्द आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-सतीश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 32,33 थाना, करनाल