सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six arrested in land dispute, 38 missing

Karnal News: जमीन के विवाद में हुए संघर्ष में छह गिरफ्तार, 38 का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Six arrested in land dispute, 38 missing
पुलिस की गिरफ्त में जमीन  विवाद के आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल/घरौंडा। मुंडोगढ़ी गांव में चार एकड़ जमीन के विवाद में वीरवार को हुए दोहरे हत्याकांड में घराैंडा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माामले में आरोपी 38 अन्य लोगों का सुराग नहीं लग सका है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विवाद के दौरान प्रयोग किए गए सात ट्रैक्टर, एक पिस्तौल, एक बाइक, दो कारतूस व एक खोल और काफी संख्या में लाठी-डंडे बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

घराैंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को वाहिद की हत्या के मामले में गांव से चार आरोपी कामिल, मेहताब, सद्दाम व अफसर को गिरफ्तार किया। सबीरा की हत्या मामले में इलताफ की शिकायत पर दर्ज हत्या की प्राथमिकी में दर्ज आरोपी गयूर व वाजिद को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडोगढ़ी में वीरवार सुबह 9 बजे हुए दोनों पक्षों के बीच खेत पर कब्जे के लिए ईंट-पत्थर चले था। इस दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की गई थी। संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे जबकि वाहिद (70) और सबीरा (50) की माैत हो गई थी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।

मामले में पुलिस ने मृतक वाहिद के भतीजे अलीशान की शिकायत पर 19 लोगों सुलेमान, शेरदीन, हरूण, इलताफ, मेहताब, काला, असलम, कामिल, अनवर, सदाम, मनवर, अफसर, सबिरा, मेहरबान, जुनेद, खालिद, फारूक, सरबर, सुफियान के खिलाफ हत्या, मारपीट, शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। सबीरा की हत्या मामले में इलताफ की शिकायत पर 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
घराैंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दाैरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए अन्य हथियार बरामद किया जाएंगे। इसके अलावा वारदात में शामिल दोनों पक्षों के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

---



पहली बार में माैत नहीं हुई तो दूसरी बार ट्रैक्टर से कुचला था वाहिद

जमीनी विवाद में सबीरा की माैत सिर में डंडा मारने से हुई थी। दूसरे पक्ष के अलीशान का आरोप है कि सुलेमान के कहने पर मनवर ने वाहिद को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया था। पहली बार में वह बच गया तो मनवर ने दोबारा उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा बदया। वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed