{"_id":"69e685535a27cb751c09f6b1","slug":"the-ramps-built-on-the-green-belt-and-the-road-were-demolished-causing-a-public-uproar-karnal-news-c-18-knl1018-890211-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रीन बेल्ट व सड़क पर बने रैंप तोड़े, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रीन बेल्ट व सड़क पर बने रैंप तोड़े, लोगों का हंगामा
विज्ञापन
अवैध निर्माण हटाता जेसीबी चालक। डीटीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने सोमवार को ग्रीन बेल्ट और सड़क की जगह पर बने कोठियों के रैंप ध्वस्त कर दिए। अल्फा सिटी, सीएचडी सिटी और नरसी विलेज पार्ट-1 में हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। मकान मालिकों ने हंगामा किया।
अल्फा सिटी के लोगों ने कहा कि वे एक साल से सड़कों को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन अधिकारियों को मुआयना कराकर सड़कों की खस्ता हालत दिखाई तो उन्होंने रैंप उखाड़ने शुरू कर दिए। काॅलोनी के हरीश, आशीष सहित अन्य लोगों ने डीटीपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों से लेकर नेताओं तक को कॉलोनाइजर की ओर से मोटी रकम दी जाती है, इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं होती। मेहनत के पैसे से यहां आशियाना बनाने वाले लोग जब मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हैं तो उन पर ही कार्रवाई की जा रही है। लोगों की कर्मचारियों के साथ भी बहस हुई। बीच-बीच में बार-बार जेसीबी को भी रोका गया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्णय के आधान पर की कार्रवाई : डीटीपी
डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि उनके कार्यालय के कर्मचारियों की दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों ने हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर स्टिल्ट प्लस 4 प्लोर नियम के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान सड़कों के साथ लगती अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया गया।