{"_id":"6a29a15f55df35b525091081","slug":"the-union-held-a-gate-meeting-and-raised-slogans-against-the-executive-officer-karnal-news-c-245-1-kht1014-150665-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यूनियन ने गेट मीटिंग कर कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यूनियन ने गेट मीटिंग कर कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ की नारेबाजी
Wed, 10 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने कार्यकारी अधिकारी कैथल के खिलाफ गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। गेट मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अमरदीप बनवाला ने की और मंच का संचालन सुरेंद्र पहलवान ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अधिकारी ऑपरेशन कैथल मनीष कुमार लगातार निगम के नियम के खिलाफ काम करके जिन कर्मचारियों के आदेश दूसरी सब डिविजन में हैं, उनको अपने कार्यालय में बैठाए हुए हैं और उनकी हाजिरी दूसरी जगह लगवाता है।
इसके साथ ही कई तकनीकी स्टाफ को भी अपने ऑफिस में बैठाए हुए हैं, जबकि उनकी अटेंडेंस दूसरी जगह लग रही है। अधिकारी से यूनियन बात करती है तो उनका एक ही जवाब होता है कि मेरे को इस कर्मचारी की जरूरत है और ये मेरे को पैसे कमा कर देता है। अधिकारी ने विद्युत सदन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा है। उनके कई बार लिखित में देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें गेट मीटिंग बुलानी पड़ी। एसकेएस कैथल ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र पहलवान ने कहा कि अगर समय रहते इस अधिकारी ने तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में और लिपिक कर्मचारियों को उनके आदेश अनुसार उसके मूल स्थान पर नहीं लगाया और उनकी फर्जी हाजिरी लगाना बंद नहीं किया तो यूनियन को और कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं। एसकेएस नेता शीश राम जेई, राजेंद्र नैन, यूनिट उप प्रधान सुशील शर्मा, टीएल प्रधान नरेश, सिटी एक प्रधान भारत कुकरेजा, शेर सिंह व अन्य मौजूद रहे।