{"_id":"697e71443663e17fca04865b","slug":"15-girl-students-selected-for-employment-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149387-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोजगार के लिए 15 छात्राओं का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोजगार के लिए 15 छात्राओं का किया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से शनिवार को ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव तथा इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया गया। चयनित छात्राओं के व्यक्तिगत साक्षात्कार शनिवार को आयोजित किए गए। साक्षात्कार पैनल में राकेश (रीजनल हेड, एमएसएम यूनिफाई), नवदीप सिंह (डायरेक्टर, मैप माय वीजा) तथा आदेश राणा (डायरेक्टर, मैक्सिमम अब्रॉड सर्विसेज) शामिल रहे। विशेषज्ञों ने छात्राओं के संचार कौशल, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, विषय ज्ञान, कार्य क्षमता का मूल्यांकन किया और 15 छात्राओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इसी क्रम में प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष इंटर्नशिप ड्राइव का भी आयोजन किया गया, जो मैप माय वीजा कंपनी के सहयोग से संपन्न हुआ। इस इंटर्नशिप में छात्राओं को क्लाइंट हैंडलिंग, ऑफिस कोऑर्डिनेशन, सेल्स फॉलो-अप, डॉक्यूमेंटेशन एवं बैकएंड वर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर्नशिप ड्राइव में विभिन्न संकायों की 72 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 15 छात्राओं का चयन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि संस्थान का निरंतर प्रयास है कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार एवं इंटर्नशिप के श्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चयनित छात्राओं को प्रोत्साहित किया। संवाद
Trending Videos