{"_id":"697e71784aa2c5b7930d4227","slug":"neither-the-youth-nor-the-girl-could-be-found-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149424-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: न युवकों और न ही बच्ची का लग पाया सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: न युवकों और न ही बच्ची का लग पाया सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर व बुढेड़ा हैड के पास शनिवार को दूसरे दिन भी गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन ने तो नहर में डूबे अंबाला के दो युवकों का सुराग लग पाया और न ही गायब हुई दिव्या का कोई पता चला। गोताखोरों के साथ-साथ दोनों ही मामलों में पुलिस व परिजन भी तलाश में जुटे रहे। अब रविवार को फिर सर्च अभियान चलाए जा सकता है।
अंबाला के रहने वाले सागर व गुरविंद्र शुक्रवार को बुढ़ेड़ा हेड पर उस समय गहरे पानी में चले गए थे जब वे यहां गेट व अन्य जगहों पर पेंट का कार्य कर रहे थे। पहले सागर झाली टूटने से गहरे पानी में गिरा और फिर उसे बचाने के फेर में गुरविंद्र भी पानी में बह गया। घटना के बाद शुक्रवार को ही नहर में उनकी तलाश की गई थी लेकिन पता नहीं चल पाया था। वहीं उनकी तलाश में शनिवार को गोताखोर प्रगट सिंह ने टीम के साथ आसपास के एरिया में दो किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
वहीं अंबाला की ही रहने वाली मीना देवी व उसके बेटे के शव नहर से बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि लापता बेटी दिव्या भी नहर से बरामद हो सकती है। ऐसे में जहां शुक्रवार को मीना देवी का शव मिलने के बाद देर शाम तक करनाल तक सर्च अभियान चलाया गया तो वहीं शनिवार को भी यह कार्रवाई जारी रखी लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उधर दोनों ही मामलों में परिजन व पुलिस भी नहरों पर पहरा लगाए हुए हैं। संवाद
Trending Videos