{"_id":"697e724c8d288397cd096980","slug":"haryana-team-defeated-jammu-and-kashmir-team-by-scoring-58-points-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149419-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरियाणा की टीम ने 58 अंक हासिल कर जम्मू-कश्मीर की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरियाणा की टीम ने 58 अंक हासिल कर जम्मू-कश्मीर की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 35वीं पांच दिवसीय सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (लड़के व लड़कियां) शनिवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन ही रोमांचक मुकाबले हुए और उद्घाटन मैच चंडीगढ़ और विदर्भ के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न राज्यों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम ने 58 अंक हासिल कर जम्मू-कश्मीर की टीम और आंध्र प्रदेश की टीम ने 26 अंक हासिल कर दादरा नगर हवेली की टीम को हराया। पांडिचेरी की टीम ने 49 अंक लेकर लद्दाख की टीम को शिकस्त दी। मध्य भारत की टीम ने 44 अंक के साथ जम्मू एंड कश्मीर की टीम को शिकस्त दी, जबकि मणिपुर की टीम ने 36 अंक अर्जित कर गोवा की टीम को हराया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेलों के शुभारंभ की घोषणा की और खिलाड़ियों से मिलकर परिचय लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन को 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट भी किया। चैंपियनशिप में देश के 24 राज्यों से करीब 1080 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और 210 कोच जिम्मा संभाले हुए हैं। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने, अनुशासन बनाए रखने और जीत-हार को समान भाव से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हुए रोमांचक मैच में गुजरात की टीम ने 40 अंक लेकर झारखंड की टीम को हराया, वहीं वेस्ट बंगाल की टीम ने 39 अंक के साथ उत्तर प्रदेश की टीम को शिकस्त दी । महाराष्ट्र की टीम ने 35 अंक लेकर पांडिचेरी की टीम को हराया, जबकि तेलंगाना की टीम ने 40 अंक के साथ उत्तराखंड की टीम को शिकस्त दी। कर्नाटक की टीम ने 39 अंक अर्जित कर झारखंड की टीम को हराया। पंजाब की टीम ने 34 अंक हासिल कर गोवा की टीम को शिकस्त दी। गुजरात ने एक और जीत दर्ज करते हुए 46 अंक के साथ मणिपुर की टीम को हराया। महाराष्ट्र की टीम ने 42 अंक लेकर आंध्र प्रदेश की टीम को हराया, जबकि कर्नाटक ने 36 अंक के साथ उत्तराखंड की टीम को शिकस्त दी। राजस्थान की टीम ने 32 अंक हासिल कर दिल्ली की टीम को हराया और कोल्हापुर की टीम ने 34 अंक लेकर तमिलनाडु की टीम को शिकस्त दी।
बॉक्स
खो-खो केवल खेल नहीं बल्कि हमारी मिट्टी की खुशबू भी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि खो-खो केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी भारतीय मिट्टी की खुशबू है। यह खेल सिखाता है कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। इसमें न महंगे उपकरणों की जरूरत होती है और न ही बड़े मैदानों की। खो-खो फुर्ती, रणनीति, टीम वर्क, अनुशासन और त्वरित निर्णय क्षमता का अद्भुत उदाहरण है। इस दौरान हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रधान जवाहर सिंह यादव बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से टीमें भाग ले रही हैं। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने कहा कि नौ से 14 मार्च तक गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी खो-खो को शामिल किया गया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, फेडरेशन अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, उपनिदेशक सुनीता खत्री, चीफ कोच ऑफ इंडिया डॉ. मुन्नी जून सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी विजन तैयार किया है, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को खेल से जोड़ना और हर गांव में खेल का मैदान विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2036 ओलंपिक के सपने को साकार करने के लिए खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है, जहां से निकले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही पावन धरती है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म और अनुशासन का संदेश दिया था। आज इसी धरती से खो-खो के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का संदेश पूरे देश में फैल रहा है। उन्होंने बताया कि 12-13 वर्षों बाद यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता फिर से हरियाणा में आयोजित हो रही है, जो खेलों की एकता और शक्ति का प्रतीक हैं।
Trending Videos

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद- फोटो : samvad