सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information given about central and state government schemes for industries

Kurukshetra News: उद्योगों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Information given about central and state government schemes for industries
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) के कुरुक्षेत्र चैप्टर द्वारा सेक्टर-10 स्थित एक निजी होटल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग से डीएफओ संजीव चावला मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने उद्योगों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
Trending Videos

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को बिजली एवं मशीनरी का समय-समय पर ऑडिट करवाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे ऊर्जा की बचत होगी और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने सरकार की अदिति स्कीम के बारे में भी जानकारी दी तथा उद्योगों को फंड की कमी या विस्तार की स्थिति में इक्विटी विकल्पों पर विचार करने का सुझाव दिया। सेमिनार में राज्य औद्योगिक विकास बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) की ओर से महाप्रबंधक आलोक कुमार ने उद्योगों को सिडबी से संबंधित विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं सहायता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र चैप्टर के चेयरमैन डाॅ.नरेंद्र पाल गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव डाॅ. वीरेंद्र सिंघल एवं सदस्य निकुंज अग्रवाल का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। एमएसएमई पॉलिसी विशेषज्ञ विकास कश्यप ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में उद्योगों को आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया।
कार्यक्रम के अंत में चैप्टर के वाइस चेयरमैन राजेश सिंगला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राम कुमार गर्ग, मधुर गोयल, मंगत राम जिंदल, महेंद्र सिंगला, ओपी खुराना, अश्विनी जिंदल, विनय गुप्ता, प्रवीण गर्ग, बलदेव सेठी, वेदांत छाबड़ा, अंशुल अरोड़ा, सन्नी सिंघी, शंकर धींगरा, अमित अरोड़ा, विंकल गुप्ता, विकास सिंघल एवं वाशु सिंगला सहित अन्य उद्योगपति एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed