सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Call to follow the teachings of Guru Ravidas

Kurukshetra News: रविदास जयंती पैकेज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Call to follow the teachings of Guru Ravidas
विज्ञापन
जिले भर में रही संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जयंती की धूम, निकली भव्य शोभायात्राएं
Trending Videos

श्री गुरु रविदास के गूंजे जयघोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर शनिवार को जिले भर में आयोजन किए गए। कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं भडारे लगाए गए। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को कुवि के प्रोफेसर आनंद कुमार, रेंज फारेस्ट आफिसर सतबीर कैत, समाज सेविका सुशीला तंवर ने मंदिर से झंडी देकर रवाना किया। एडहोक कमेटी के सदस्य रामकरण गुजराल, अशोक कुमार, राजेंद्र मुंडे, बलदेव चीबा, मान सिंह व फतेह सिंह ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
श्री गुरु रविदास के जयघोष और श्री गुरु रविदास शक्ति अमर रहे के जयघोष के बीच शोभायात्रा बाजार, रविदास नगर, माडल टाउन, गांधी नगर, पुराना बस अड्डा, मोहन नगर, सेक्टर 7, 5, 8, सर्किट हाउस चौक व सेक्टर 13 से होती हुई मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के साथ गुरुजी की पालकी के आगे महिलाओं ने झाडू़ की सेवा की। वहीं महिलाएं शोभायात्रा में शबद कीर्तन व भजन गाती हुई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास एक बहुत बड़े संत थे। उन्होंने समाज में छुआछात और कुरीतियों को दूर करने का काम किया। वे एक बहुत बड़े संत व समाज सुधारक थे। उनके द्वारा दिए गए संदेश, शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि सतबीर कैत व सुशीला तंवर ने समाज के लोगों को श्री रविदास जी की 649वीं जयंती की बधाई दी और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।
गुरु रविदास मंदिर से निकली शोभायात्रा का शहर में जगह जगह पर स्वागत किया गया। रविदास नगर में रूप चंद व केसी रंगा ने गुरु रविदास कमेटी रविदास नगर की ओर से शोभायात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। मोहन नगर व सेक्टर 7 में शोभायात्रा का सतपाल भोला, राम गोपाल, डा बलबीर सिंह, ओमप्रकाश, दर्शन बांगड़, रमेश कुमार, राजा राम, रामकुमार खरकाली, करनैल सिंह, जिले सिंह, राजबीर सिंह, एमसी हालु, धर्मपाल, हंसराज, सुनीता रानी, कमलेश, सरला, अनीता, सरिता, बीरमति, पूजा, ममता, सुमन, फुलवती आदि श्रद्धालुओं ने फूलमालाओंं के साथ स्वागत किया।
बाॅक्स
शोभायात्रा में ये रहे शामिल
शोभायात्रा में एडहोक कमेटी के सदस्य रामकरण गुजराल, अशोक कुमार, राजेंद्र मुंडे, बलदेव चीबा, मान सिंह, फतेह सिंह के अलावा बेगमपुर टाइगर फोर्स के प्रधान अशोक सुनहेड़ी, संरक्षक धर्म सिंह क्रांति, संजीव मिर्जापुर, कुलदीप रविदास नगर, बिट्टू, दीपक कमोदा, पवन सरोहा, गुरु की सत्संग भजन मंडली में शामिल जोगिंद्रो देवी, रीटा सोलखे, श्याम लाल, राम लाल आर्य सहित समाज के अनेक लोग शामिल रहे।

फोटो 10
पुष्प वर्षा से किया प्रभातफेरी का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी

इस्माईलाबाद।
सतगुरु रविदास महाराज के 649 वां प्रकाशोत्सव के शुभ अवसर पर गुरु रविदास सभा (रजि. 537) व गुरु रविदास भजन मंडली के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शनिवार को पावन प्रभात फेरी जरनेल चोपडा के घर पर पहुंची और परिवार वालों ने पुष्प की अमृत रूपी वर्षा करके संगत का स्वागत किया। गुरु रविदास भजन मंडली ने गुरु रविदास जन्मदिन आया है, बहुत जन्म बिछड़े थे माधो हे जन्म तुम्हारे लेखे, पिया राम रस पिया रे राम रस आदि भजनों को गाकर संगत को निहाल किया। कमेटी के प्रधान कृष्ण लाल सोढी ने बताया की 31 जनवरी व एक फरवरी को रात्रि के समय कीर्तन दीवान सजाए जायेंगे। और आज एक फरवरी को गुरु रविदास अमृतवानी का भोग पाया जाएगा। इस अवसर पर भंडारा व नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
परिवार को गुरु रविदास सभा के सदस्यों द्वारा गुरु रविदास महाराज का स्वरूप व सुखसागर अमृतवाणी स्टीक देकर सम्मानित किया गया। परिवार ने भजन मंडली व कमेटी के सदस्यों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद मुंडे, प्रदीप चोपडा, सत्यवान तंवर, अक्ष चोपड़ा, सतीश मुंडे, सुभाष चंद, नरेश मुंडे, गुलजार भोरिया आदि मौजूद रहे।


----------------
फोटो 16
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर सजी शोभा यात्रा, श्री गुरु तेग बहादर साहिब चौक पर हुआ स्वागत

शाहाबाद।

स्टेशन माजरी स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर से श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा सजाई गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। यात्रा की शुरुआत श्री गुरु रविदास मंदिर स्टेशन माजरी से हुई, जहां से श्रद्धालुओं ने गुरुजी के जयकारों के साथ शोभा यात्रा को रवाना किया। संगत ने पालकी साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभा यात्रा पतासा बाजार, बैंक बाजार, सिटी पुलिस चौकी रोड, विजय कॉलोनी और श्री गुरुदेव कुटिया निवास से होती हुई शिव मंदिर रोड के रास्ते पुनः स्टेशन माजरी में संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। खास तौर पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी चौक पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जहां श्रद्धा और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष गुलशन निम्मा की अध्यक्षता में सभा के सदस्यों ने शोभा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में महल सिंह भिंडर, परमिंदर सिंह भिंडर, दीपक पन्नू, गुरपिंदर सिंह भिंडर, प्रकाश मदान, गौरव साहनी, गगन मदान और बलविंदर सिंह भिंडर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




------------------
फोटो 17
गीता कन्या विद्यालय में मनाई ग्ई गुरु रविदास जयंती
कुरुक्षेत्र।
विद्या भारती हरियाणा के अंतर्गत गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वंदना स्थल पर संत गुरु रविदास जयंती मनाई गई। कुमारी महक ने संत रविदास जी के बारे में कहा उनका जन्म वाराणसी के पास सीर गोवर्धनपुर में हुआ। उन्होंने जाति-प्रथा और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अनेक लड़ाईयां लड़ी कु अमृतप्रीत और हरनूर ने कविता के माध्यम से प्रस्तुति दी।
प्राचार्या ने संत गुरु रविदास के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर बच्चों को संबोधित करते हुए उनके विषय में बताया कि व्यक्ति को उसकी जाति से नहीं उसके काम के आधार पर पहचान मिलनी चाहिए। इससे छुआ-छूत, जातिगत भेद आदि से व्यक्ति को दूर किया जाए। उन्होंने सभी लोगों को समान माना और जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेद भाव का विरोध किया। वे समाज में समानता, प्रेम भाव, एकता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने निर्गुण भक्ति को अधिक महत्व दिया है। वे मीराबाई के गुरु भी थे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कलेर, उपाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र कुमार, प्रबंधक बलबीर प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, शिक्षाविद डॉ.हरि प्रकाश शर्मा , प्रांत प्रतिनिधि संजय चौधरी , सदस्य डॉ.सौरभ त्रिखा ,सदस्य डॉ.राजेश अग्रवाल, महिला प्रतिनिधि अंजलि शर्मा जी एवं प्राचार्या सुमन बालाजी ने सभी को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी।

----------



-------------
फोटो 23
युग प्रवर्तक के रूप में अवतार लेकर संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज को दिखाई दिशा : वीना रंगा
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गांव बारना में संगत की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गुरु रविदास मंदिर में धार्मिक समागम हुआ। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वीना रंगा ने कहा का अवतार युग प्रवर्तक के रूप में हुआ। उन्होंने समाज में फैले भेदभाव और कुरीतियों को दूर करते हुए जीवन जीने की सही राह इंसान को दिखाई। उन्हीं की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए आज समाज तरक्की के पथ पर अग्रसर है।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव को दूर करते हुए मानवता की सेवा की राह दुनिया को दिखाई। भारत की मध्ययुगीन संत परंपरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास का महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। गुरु रविदास की गणना केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के महान संतों में की जाती है। उनकी बाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज है।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के कार्यक्रम करने से नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन सभ्यता का इतिहास का ज्ञान होता है। जो कौम अपने महापुरुषों और शहीदों का सम्मान नहीं करती। वह इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाया करती है।उन्होंने बताया कि रविवार को भी जयंती पर विशेष कार्यक्रम होगा । इस मौके पर सुमित नरवाल, पवन नरवाल, मोंटी, करेसन, प्रवीण मेहरा, देवीलाल, प्रवीण, राकेश, विक्की, सतपाल, अंकित नरवाल व अन्नु सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।


------------------
फोटो 26


बैंड बाजे, ढोल ताशे व डीजे पर युवाओं, बच्चों व महिलाओं ने जमकर किया नृत्य

संवाद न्यूज एजेंसी

लाडवा। गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जैनपुर जाटान, बड़ाचपुर सहित कस्बे के कई गांवों में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने गुरु रविदास जी की पालकी के आगे आगे झाडू से सफाई की व पुष्प वर्षा की।
शोभायात्रा का गांव में कई जगह चाय, बिस्कुट व फल का प्रसाद देकर स्वागत किया गया। जैनपुर जाटान में शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर गांव के चौक चौराहों से गुजरती हुई वापस मंदिर में पहुंची। गुरु रविदास जी की झांकी के साथ-साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकी व अन्य झांकियां भी शोभायात्रा में निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजा, ढोल ताशे व डीजे ने भी अपना रंग जमाया। बैंड बाजे, ढोल ताशे व डीजे पर युवाओं, बच्चों व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed