सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After a three-day change in weather, scorching heat has returned; temperatures have reached 38 degrees Celsius.

Kurukshetra News: तीन दिन बदलाव के बाद फिर भीषण गर्मी शुरू, 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
After a three-day change in weather, scorching heat has returned; temperatures have reached 38 degrees Celsius.
कुरुक्षेत्र। शाम के समय पवित्र ब्रह्मसरोवर पर सैर करते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार तीन दिन मौसम में बदलाव के बाद फिर से भीषण गर्मी शुरू हो गई है। रविवार को गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दोपहर को लू भी अपना एहसास कराती रही वहीं गर्मी के साथ उमस ने भी हर किसी को बेहाल कर दिया।

दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही देखने को मिली। गर्मी के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही, जिससे कई जगह सन्नाटे जैसे हालात बने रहे। हालांकि शाम ढलने के साथ मौसम में कुछ राहत महसूस हुई। तापमान में कमी आने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और शहर के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई। ब्रह्मसरोवर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय नागरिक सैर करने निकले। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed