सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agarwal Friends Club discussed the respect and safety of the elderly.

Kurukshetra News: अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने बुजुर्गों के सम्मान व सुरक्षा पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Agarwal Friends Club discussed the respect and safety of the elderly.
कुरुक्षेत्र। बैठक के अवसर पर सदस्य, पदाधिकारी व अतिथि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें वर्तमान हालात में बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व प्रधान रमेश बंसल के मार्गदर्शन में प्रधान बृजमोहन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। महासचिव डीके गुप्ता ने इसका संचालन किया। प्रधान बृजमोहन गुप्ता ने बताया कि बच्चे विदेश या नौकरी के लिए घर से दूर जाते हैं। इससे बुजुर्ग घरों में अकेले रह जाते हैं। वे स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। बैठक में समाज की जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने भाग लिया।

रोशन लाल मित्तल के निमंत्रण पर वरिष्ठ नागरिक कुरुक्षेत्र के प्रधान पीसी गुप्ता उपस्थित रहे। वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने भी अपने साथियों के साथ शिरकत की। डीके गुप्ता और रोशन लाल मित्तल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समाजसेवी अर्चना गुप्ता को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी सदस्यों ने अर्चना गुप्ता को बधाई दी। इस अवसर पर बीके गोयल, बृजमोहन गुप्ता, वेद प्रकाश बंसल, रमेश गर्ग, डाॅ.आरके गुप्ता, पवन गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, डीके गुप्ता, इंजीनियर सीपी गुप्ता, दर्शन लाल गुप्ता, विपिन गुप्ता, सुशील अग्रवाल, पूर्व प्रधान रमेश बंसल व पीडी गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed