सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Training on uploading videos to the e-Sakshya app; emphasis on digital evidence under the new laws.

Kurukshetra News: ई-साक्ष्य एप पर वीडियो अपलोड करने का प्रशिक्षण, नए कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्यों पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Training on uploading videos to the e-Sakshya app; emphasis on digital evidence under the new laws.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए आपराधिक कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग और ई-साक्ष्य एप पर वीडियो अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर जिला पुलिस ने रविवार को कला परिषद सभागार में सेमिनार आयोजित किया। इसमें जिला पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया।

सेमिनार में विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मियों को ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को अपलोड करने, सुरक्षित रखने और जांच के दौरान उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानूनों में तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, इसलिए जांच अधिकारियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार ने कहा कि आधुनिक दौर में अपराधों की जांच में डिजिटल तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है, ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगे। सेमिनार में डिजिटल साक्ष्यों की प्रमाणिकता बनाए रखने और समयबद्ध अपलोडिंग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में दो युवक काबू
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑपरेशन मैदान-2 के तहत कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को अपना नाम सोनू निवासी बिहार हाल निवासी गोशाला बाजार थानेसर और सचिन निवासी गोशाला बाजार थानेसर बताया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश सांगवाल ने बताया था कि 12 जून को गुप्त सूचना पर गोशाला बाजार निवासी सूरज को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में 13 जून को उक्त युवकों को पकड़ा है। दोनों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


फोटो 21
पुलिस लाइन में 20 से अधिक जवानों ने किया रक्तदान
कुरुक्षेत्र। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 20 से अधिक जवानों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से किया गया। चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त एकत्रित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों के इस योगदान की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed