सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Joint efforts must be made to preserve social and cultural values.

Kurukshetra News: सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए करने होंगे मिलकर प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Joint efforts must be made to preserve social and cultural values.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लिव-इन रिलेशनशिप तथा समलैंगिकता की बढ़ती प्रवृत्ति से समाज का तानाबाना खराब होने की ओर है जिसे बचाने के लिए हर खाप, संगठन को अहम कदम उठाते हुए अपनी सहभागिता निभानी होगी। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से इन विषयों पर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने तथा भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयास करने होंगे।

जाट धर्मशाला में आयोजित चिंतन शिविर में सर्वसमाज की सहभागिता रही है, जिससे संदेश दिया गया कि इसी तरह भविष्य के सामाजिक कार्यक्रमों में भी सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी जाति, धर्म अथवा समुदाय के प्रति अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर पाबंदी हो। किसान हित, पर्यावरण संरक्षण तथा खाद्य पदार्थों की शुद्धता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्रों एवं खाप संगठनों के सहयोग से किसान मेले, कृषि प्रदर्शनियां तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतन शिविर में किसान नेता एवं ग्रामीण भारत के मसीहा कहे जाने वाले दीनबंधु सर छोटूराम को भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठी। देशभर से आए सैकड़ों सामाजिक संगठनों, खाप पंचायतों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला द्वारा चलाए जा रहे दीनबंधु सर छोटूराम को भारत रत्न अभियान के समर्थन में अपने लिखित समर्थन-पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीण समाज के उत्थान में सर छोटूराम के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खत्री खाप, सहरावत खाप, देशवाल खाप, बाल्यान खाप सहित उत्तर भारत की अनेक खाप पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत की ओर से अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद को गदा भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

नरेश टिकैत बोले, ऐसे आयोजन के मिलेंगे दूरगामी परिणाम
बाल्याण खाप के प्रधान एवं किसान नेता नरेश टिकैत ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस चिंतन शिविर के दूरगामी परिणाम मिलेंगे। यह संदेश अगली पीढ़ियों तक भी पहुंचेगा। युवाओं का खापों के साथ जुड़ाव बढ़ेगा तो सामाजिक व्यवस्था बेहतरी की ओर होगी।

सरकार खाप प्रतिनिधियों व कमेटी से संपर्क कर उठाए अहम कदम : डॉ. श्योकंद
अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने शिविर के समापन पर कहा कि यहां मंथन कर जो फैसले लिए गए हैं, उन्हें सरकार हल्के में न लें। सरकार खाप प्रतिनिधियों, मौजिज लोगों व बनाई गई कमेटी से स्वयं संपर्क कर बेहतर समाज के निर्माण के लिए अहम कदम उठाएं।

ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाकर रवाना हुए खाप प्रतिनिधि
उत्तर भारत से आए खाप प्रतिनिधि तीन दिन विभिन्न मुद्दों पर चिंतन करने के बाद अंतिम दिन पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे, जहां सोमवती अमावस्या से एक दिन पहले आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed