{"_id":"69b320f4691cdb9e1c00c458","slug":"all-questions-in-the-science-paper-were-from-the-syllabus-students-said-the-paper-was-easy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151457-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विज्ञान के पेपर में पाठ्यक्रम से आए सभी प्रश्न, छात्र बोले- आसान रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विज्ञान के पेपर में पाठ्यक्रम से आए सभी प्रश्न, छात्र बोले- आसान रहा पेपर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दसवीं की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए छात्र: संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की विज्ञान परीक्षा हुई। 49 परीक्षा केंद्रों पर 8838 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चली। छात्रों ने कहा कि पेपर में सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे। इसके कारण पेपर समझना और हल करना आसान रहा।
परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान उड़नदस्ता टीम ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया लेकिन कहीं से नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। छात्रों का कहना था कि विज्ञान का पेपर उम्मीद से काफी आसान रहा।
छात्रा तानिया ने बताया कि प्रश्न पूरी तरह पाठ्यक्रम के अनुसार थे, इसलिए उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। छात्रा शिवांशी ने कहा कि विज्ञान के पेपर के लिए पहले थोड़ी घबराहट थी लेकिन प्रश्नपत्र देखने के बाद राहत मिली क्योंकि ज्यादातर सवाल पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। इसके कारण पेपर समझने और हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
जो पढ़ा वही पेपर में आया : कार्तिक
विज्ञान की परीक्षा देकर बाहर आए छात्र कार्तिक ने बताया कि उसका पेपर काफी अच्छा हुआ। उसने कहा कि कल रात जो पढ़ाई की थी, उसी के आधार पर प्रश्न आए। उसे उम्मीद है कि विज्ञान में अच्छे अंक मिलेंगे।
प्रश्नपत्र देखकर दूर हुआ विज्ञान का डर : छात्र वरुण
छात्र वरुण ने बताया कि उसे विज्ञान के पेपर के लिए डर था क्योंकि उसने सुना था कि इस विषय का पेपर मुश्किल होता है लेकिन जैसे ही उसने प्रश्नपत्र देखा, उसका सारा डर खत्म हो गया। वरुण ने कहा कि पेपर काफी आसान था और उसका पेपर अच्छा गया।
Trending Videos