सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procession taken out at the inauguration of Shri Ram Katha

Kurukshetra News: श्री राम कथा के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out at the inauguration of Shri Ram Katha
लाडवा। झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना करते सुनील गर्ग एवं दुर्गेश गोयल। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में वीरवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कांवड सेवा दल की ओर से कराई जा रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। ढोल-बैंड, वेद मंत्रोच्चार के साथ यह यात्रा भक्तिमय माहौल में संपूर्ण हुई।
Trending Videos

शोभायात्रा को सरस्वती सत्संग सभा के प्रधान सुनील गर्ग और अग्रवाल सभा लाडवा के पूर्व प्रधान दुर्गेश गोयल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथियों ने बाबा बंसीवाला की प्रतिमा और कथाव्यास सीहोर मध्य प्रदेश के रामकथा मर्मज्ञ पंडित अनिल पाराशर का पूजन किया। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया और जल लेकर कथा स्थल पर स्थापित किया। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य यजमान विजेंद्र गोयल, कृष्णा गोयल दंपती व मुकेश गर्ग, विनय गर्ग ने रामचरितमानस को सिर पर धारण करके की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर नगर खेड़ा पहुंची। पूजन कर नगरखेड़े को कथा का निमंत्रण दिया गया। स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा पर बाजारों में पुष्प वर्षा की और विभिन्न स्थानों पर शरबत व प्रसाद की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर पवन गोयल, विकास सिंघल, अनुज गोयल, सुरेश कंसल, मदनलाल गोयल, संजय सिंघल, राजकुमार सैनी, कुंवर सिंघल, अशोक मित्तल, हरिंद्र सिंघल, राजेंद्र सिंगला, डाॅ. जितेंद्र अग्रवाल, जगदीश प्रजापति, शिवि सिंगला, अखिल सिंघल और देशराज मंगला सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed