{"_id":"69b3b71f444a1861f70c61f8","slug":"video-long-queues-for-gas-are-forming-at-agencies-in-kurukshetra-causing-a-stir-among-consumers-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में गैस को लेकर एजेंसियों पर लग रही लाइनें, उपभोक्ताओं में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में गैस को लेकर एजेंसियों पर लग रही लाइनें, उपभोक्ताओं में खलबली
व्यवसायिक गैस सप्लाई बंद होने के बाद दो दिन से धर्मनगरी में घरेलू गैस के लिए भी उपभोक्ताओं में खलबली मच रही है। सुबह से ही उपभोक्ता एजेंसियों पर लाइनों में खड़े होने को मजबूर हो रहे हैं। न ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न ही एजेंसी पर सुचारू रूप से बुकिंग व पर्ची कट रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं के समक्ष एक -एक सिलिंडर लेना भी दुभर सा होने लगा है।
हालांकि वीरवार को जिस एजेंसी ने शटर बंद कर दिए थे वे आज सुबह ही खुल गए लेकिन घंटों भर तक लाइन में लगने के बाद उपभोक्ताओं को गैस की बजाए मायूसी ही मिल रही है। कोई पांच दिन से भटक रहा तो कोई एजेंसी से लेकर गोदाम के बीच दौड़ लगा रहा है। इसी बीच गैस की कालाबाजारी की भी चर्चाएं आम होने लगी है जबकि प्रशासन का दावा है कि अभी कालाबाजारी की एक भी शिकायत नहीं मिली है।
प्रशासन की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन उपभोक्ता गैस के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। सिर्फ यही कहा जा रहा है कि बुकिंग में परेशानी पीछे से ही है, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को इस परेशानी से कब छुटकारा मिल पाएगा, यह भी बताने वाला कोई नहीं है।
आठ दिन से भटक रहे, सिस्टम बंद होने का मिल रहा जवाब : संजय
ज्योतिनगर के संजय बताते हैं कि वे पिछले आठ दिन से गैस के लिए परेशान है। न ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न ही एजेंसी पर कोई जवाब मिल पा रहा है। सिर्फ यह बताया जा रहा है कि सिस्टम बंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।