{"_id":"69b321b698f0e5a7020dcb3a","slug":"gas-crisis-systems-are-not-working-consumers-are-struggling-to-make-bookings-agencies-are-closing-down-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-151446-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस का संकट : नहीं चल रहे सिस्टम, बुकिंग करवाने के लिए भी भटक रहे उपभोक्ता, बंद होने लगीं एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस का संकट : नहीं चल रहे सिस्टम, बुकिंग करवाने के लिए भी भटक रहे उपभोक्ता, बंद होने लगीं एजेंसियां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एजेंसी का बंद शटर व बाहर चिंता में खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में लगातार गैस का संकट गहराने लगा है। एजेंसियों के बाहर नोटिस लगाए जा रहे हैं जिनमें स्पष्ट किया जा रहा कि सिस्टम बंद होने की वजह से हम आपकी कोई सेवा नहीं कर पा रहे। इसके साथ ही वीरवार को कई एजेंसियों के शटर भी बंद हो गए।
लोगों का कहना है कि न ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न एजेंसी पर कोई बुक कर रहा है। ऐसे में उनके समक्ष गैस लेने का संकट खड़ा हो गया है। यह भी बताने वाला कोई नहीं है कि कब बुकिंग होगी और कब गैस मिल पाएगी। ऐसे में एजेंसी संचालक व कर्मी गैस सप्लाई सुचारू और सिस्टम में रुकावट होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग सामान्य रूप से नहीं हो पा रही जिससे उपभोक्ता परेशान होने लगे हैं। हालांकि नोटिस चस्पाने वाली एजेंसियां यह भी स्पष्ट कर रही हैं कि ऑनलाइन ही बुकिंग करवाएं और गैस सिलिंडर घर पहुंच जाएगा।
अफवाह के कारण एजेंसियों पर पहुंच रहे लोग : नीरज
गुरुद्वारा छठी पातशाही के समीप स्थित महाबीर गैस एजेंसी पर कर्मी नीरज ने कहा कि गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं है। लोग अफवाह के कारण एजेंसियों पर ज्यादा पहुंच रहे हैं जिन्होंने कई माह से भी गैस सिलिंडर नहीं लिया, वे उपभोक्ता भी अब सिलिंडर की मांग करने लगे हैं। सिलिंडर उन्हें ही मिल रहे हैं जिनकी बुकिंग हो रही है। कुछ तकनीकी दिक्कत जरूर हैं लेकिन बुकिंग हो रही है और सिलिंडर भी मिल रहे हैं। आपूर्ति भी सामान्य है।
जिले में 27 गैस एजेंसियां कार्यरत
जिले में करीब सवा दो लाख एलपीजी कनेक्शन हैं और 27 एजेसिंयाें के जरिये गैस आपूर्ति हो रही है। इनमें नौ एजेंसियां शहर में ही हैं। वहीं शहर के विभिन्न सेक्टरों से लेकर कई कॉलोनियों में पाइप लाइन के जरिये भी गैस आपूर्ति की जा रही है।
न ऑनलाइन बुकिंग हो रही, एजेंसी पर भी शटर लगा मिला : सुनीता
गैस एजेंसी पर पहुंची गोबिंदगढ़ की सुनीता ने कहा कि वे चार दिन से ऑनलाइन बुकिंग करवाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन नहीं हो पाई। वीरवार को एजेंसी पर पहुंची तो यहां भी शटर बंद मिला। घर में एक-दो दिन के लिए ही गैस बची है, उसके बाद खाना कैसे बन पाएगा, यह चिंता बनी हुई है।
दो दिन से एजेंसी के काट रहे चक्कर : जसमेर
पटियाला बैंक काॅलोनी के निवासी जसमेर सिंह ने कहा कि दो दिन से वे गैस एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं। यहां न बुकिंग के लिए कोई समाधान मिला और न ऑनलाइन हो पा रही है। वीरवार को एजेंसी बंद मिली जिसके बाद नोटिस लगाया है कि बुकिंग में तकनीकी दिक्कत चल रही है।
अभी तक व्यावसायिक गैस की भी ज्यादा किल्लत नहीं : शिव
बिरला मंदिर पर ढाबा संचालक शिव कुमार ने कहा कि एजेंसी से आज भी उन्हें व्यावसायिक सिलिंडर मिला है। अभी एजेंसियाें के पास स्टॉक बचा है लेकिन उसके खत्म होने के बाद जरूर ज्यादा परेशानी होगी।
कालाबाजारी की अभी कोई शिकायत नहीं : नरेश कुमार
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी की किसी प्रकार की कमी नहीं है व एजेंसियों पर स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोग अफवाहों पर कोई ध्यान न दें और संबंधित गैस एजेंसी से एलपीजी जरूरत अनुसार ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से क्षेत्रीय अमले को भी जरूरी हिदायतें जारी कर दी गई हैं कि जिले में एलपीजी की उपलब्धता सुचारू रूप से सुनिश्चित करें और यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था एलपीजी की जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस समय घरेलू एलपीजी गैस की रिफिल कीमत 920 रुपये प्रति सिलिंडर है।
Trending Videos