सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   As soon as the decision came in the committee's favour, sweets were distributed at the headquarters.

Kurukshetra News: फैसला कमेटी के पक्ष में आते ही मुख्यालय पर बंटी मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
As soon as the decision came in the committee's favour, sweets were distributed at the headquarters.
कुरुक्षेत्र। हक में फैसला आने पर हरियाणा कमेटी मुख्यालय पर बांटी जा रही मिठाई। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से दिए गए फैसले की सूचना मिलते ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मुख्यालय पर खुशी की लहर दौड़ गई। कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा और धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार दादूवाल मीरी-पीरी संस्थान में पहुंचे। उन्होंने कमेटी मुख्यालय पर मिठाई बांटी और सदस्यों, समर्थकों, कर्मचारियों और संगत को बधाई दी।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर उनका पक्ष मजबूत था और सच्चाई की जीत हुई है। अब न्यायिक रूप से सेवा संभाल लेने के बाद एचएसजीएमसी अपने ढंग से इस संस्थान को चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीरी-पीरी संस्थान के निर्माण के लिए 100 करोड़ का जो लोन लिया गया था, उसकी पूरी जांच होगी। कितनी राशि कहां खर्च हुई है और कितनी राशि बकाया है। उन्होंने कहा कि यह सुनने में आया था कि मीरी-पीरी संस्थान से राशि यहां-वहां ट्रांसफर की जा रही है और अगर ऐसा कुछ हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed