सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Listening to the Srimad Bhagwat Katha gives religious knowledge: Shastri

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मिलता धर्म ज्ञान : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Listening to the Srimad Bhagwat Katha gives religious knowledge: Shastri
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 में कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गौरी शंकर मंदिर सेक्टर-8 में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मंगलवार को भक्ति प्रवचनों की शृंखला चली। कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा श्रवण का महत्व बताया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ग्रंथ है। जीवन में भागवत कथा का वही महत्व है, जो शरीर में आत्मा का होता है। श्रीमद्भागवत सुनने से मानव के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा सबसे न्यारी है। सच्चे भाव से कथा सुननी चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मानव को धर्म ज्ञान मिलता है, उसे पता चलता है कि वास्तव में जन्म का उद्देश्य सिर्फ संसार की अप्राकृतिक चीजों का सुख प्राप्त करना मात्र नहीं है। धर्म श्रवण के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है। कलाकारों ने भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिपूर्वक सुरों से भर दिया। इस अवसर पर नरेश गर्ग, ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा के प्रधान येशेंद्र शर्मा, संरक्षक जयनारायण शर्मा, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, डॉ. पुरुषोत्तम शास्त्री, सूरजभान कटारिया, अशोक गर्ग, नवीन बंसल, सुनीता बंसल और मीगू गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 में कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 में कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed