सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If the referral slip file is not passed within 10 days, there will be agitation: Man Singh

रेफर स्लिप फाइल 10 दिन में नहीं पास हुई तो होगा आंदोलन : मान सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
If the referral slip file is not passed within 10 days, there will be agitation: Man Singh
कुरुक्षेत्र। केयू नॉन टीचिंग क्लब में रैफर ​स्लिप के संदर्भ में बैठक करते पेंशनर्स। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को नॉन टीचिंग क्लब में हुई। जीडी हंस और आजादवती राणा के निधन पर दो मिनट का शोक प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर में शहर के डॉक्टर की रेफर स्लिप न मिलने की समस्या पर चर्चा की गई।
Trending Videos

यह निर्णय लिया कि कुलपति को पत्र लिखकर जल्द चिकित्सक की लिस्ट स्वीकृत कराई जाए। निजी तौर पर कुलपति से मिलने की जरूरत पड़ी तो यह कदम भी उठाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि फाइल पर ध्यान नहीं दिया तो 10 दिन बाद आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जून में रिटायर हुए पेंशनर्स को वेतन वृद्धि के सितंबर 2025 के निर्णय को यूनिवर्सिटी में लागू न होने के बारे में भी बातचीत हुई। वेद गजवानी और सुरेंद्र शर्मा चंडीगढ़ जाकर इस मामले की जानकारी लेंगे और वहां से लेटर जारी कराएंगे। उन्होंने कहा कि 3600 ग्रेड-पे के उच्च न्यायालय के आदेश को लागू कराने के लिए कानूनी कार्रवाई और अन्य जानकारी के लिए कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों से जल्द बैठक करके मामले की पूरी जानकारी देने का अनुरोध किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. हुकम सिंह, रामलाल, सुरेंद्र, मांगेराम, पोलीराम, हीरा रावत, भीम सैनी, अमरनाथ, किशन लाल, हूब लाल, आजाद सिंह, हरपाल शर्मा, मदन लाल और संतकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। केयू नॉन टीचिंग क्लब में रैफर स्लिप के संदर्भ में बैठक करते पेंशनर्स। स्वयं

कुरुक्षेत्र। केयू नॉन टीचिंग क्लब में रैफर स्लिप के संदर्भ में बैठक करते पेंशनर्स। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed