सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Assurance given to send to Italy; fraud of four lakh rupees.

Kurukshetra News: इटली भेजने का दिया भरोसा चार लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Assurance given to send to Italy; fraud of four lakh rupees.
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। इटली भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

रणधीर सिंह वासी जैतपुरा ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाने क इच्छुक था। उसके भाई संजीव का दोस्त मेजर सिंह वासी गंगहेडी जो अब इटली में रहता है। उसने उसके भाई संजीव को सबजबाग दिखाते हुए कहा कि उसका पिता महिन्द्र सिंह भारत से बेरोजगार बच्चों को बाहर विदेश भेजकर नौकरी लगवाता है तथा उसके पिता से बात करने के लिए कहा। वह तथा उसका भाई संजीव मेजर सिंह की बातों में आ गए और गांव गंगहेडी में जाकर उसके पिता महिन्द्र सिंह से मिले। जहां उसने बताया कि वह सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंट है और वह उनका इटली का वर्क वीजा लगवा देगा। इसके लिए उनकी आठ लाख रुपये में बात तय हुई। जिसमें एक लाख रुपये पहले देना तय हुआ।
उन्होंने 24 जनवरी 2023 को पहले 50 हजार, फिर 35 हजार तथा 15 हजार गुगल पे के माध्यम से महिंद्र सिंह को दे दिए और अपने कागजात भी आरोपी को दे दिए। आरोपियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि छह सात महीने में उनका वीजा आ जाएगा। 29 अक्तूबर 2023 उसके भाई संजीव का निधन हो गया लेकिन दोनों आरोपी उसे वीजा के लिए भरोसा देते रहे तथा पैसे की मांग करने लगे। इस बीच आरोपियों ने उसे कहा कि वीजा लग गया है पैसे का इंतजाम करो। अलग-अलग तिथियों पर आरोपियों ने सात लाख रुपये ले लिए। बाद में तीन लाख वापस कर दिए लेकिन अब चार लाख रुपये नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed